THN Network
जन्मदिन व होली मिलन के बहाने बोगो सिंह समर्थकों ने साधी भरा चुनावी हुंकार
BINOD KARN
BEGUSARAI: यूं तो केशावे स्थित उडान इंटरनेशनल स्कूल अंग्रेजी ढाला में Ex. MLA नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह के जन्मदिन पर बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन था, लेकिन वक्ताओं ने उसे राजनीति के रंग से सराबोर कर दिया। बोगो सिंह ने बीते वर्ष जन्मदिन पर अपने आवासीय परिसर में जन्मदिन समारोह व होली मिलन समारोह का आयोजन किया था तब विधानसभा चुनाव में थोड़ी देरी थी लेकिन इस बार चुनाव काफी नजदीक है। ऐसे में इस आयोजन पर चुनावी रंग न चढ़े यह संभव ही नहीं था।
कार्यक्रम की शुरुआत बोगो सिंह ने अपने माता के हाथ से केक कटवाकर किया। उन्होंने पिता से केशावे व माता से सिहमा से मिले संस्कार की चर्चा करते हुए भाषण की शुरुआत की। समारोह में जुटी भीड़ ने बोगो सिंह के उत्साह को बढ़ाया। बोगो सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और सामाजिक एकता व सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम और भाईचारे का पर्व है, जो सभी को जोड़ने का काम करता है।
अपनी ज्यादातर बातें उन्होंने मंच संचालन करते हुए खंड-खंड में रखी। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ना तो तय है परंतु दल से या निर्दलीय इसके लिए जुलाई के पहले पखवाड़े तक इंतजार कीजिए। बीच-बीच में बोगो सिंह जिंदाबाद की नारेबाजी होती थी तो वे किसी अन्य वक्ता को संबोधन के लिए आमंत्रित कर देते। अधिकांश वक्ताओं के भाषण का लब्बोलुआब अबकी बार फिर बोगो हमार पर टिक जाती। सबों ने दिल खोलकर आशीर्वाद दिया और लोगों से कहा कि अब अधिक दिन विश्राम नहीं।
भाषण का दौड़ खत्म होते ही बोगो सिंह मंच से उतरे और माहौल को गुलालों से सराबोर कर दिया। कोई बचे नहीं। अमीर-गरीब व जाति-धर्म का बंधन टूट गया। जो सामने आए सबने बोगो सिंह को गुलाल लगाया। दूसरी तरफ आर्केस्ट्रा पार्टी भी अपने होली गीतों से माहौल में रस घोलते जा रहे थे। मालपुआ और ठंढ़ई का आंनद लेने वाले कभी उधर टूट पड़ते तो कभी जोगिरा सा.. रा....रा.... में शामिल हो जाते।
कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारिक क्षेत्र की हस्तियों की उपस्थिति रही। जिन्होंने Ex. MLA को जन्मदिन की बधाई दी और उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों के लिए भंडारे एवं जलपान की विशेष व्यवस्था की गई थी।
इस अवसर पर पूर्व मेयर आलोक अग्रवाल, सुरेश कुमार सिंह, नृपनंदन सिंह शिक्षक, शिवशंकर सिंह, बलराम सिंह, अवधेश कुमार, शूरवीर कुमार पार्षद, प्रदीप कुमार, महेश्वर झा शिक्षक, नारायण सिंह फुलेना सिंह, पूर्व मुखिया चुनचुन ठाकुर एवं मटिहानी विधान सभा क्षेत्र कई गणमान्य लोगों ने संबोधित किया। इसके अलावा डिप्टी मेयर अनीता देवी राय, उनके पति व वार्ड पार्षद उमेश राय आदि भी शामिल हुए।