बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस की प्रतिष्ठा मूलक सीट
Ad Place!

बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस की प्रतिष्ठा मूलक सीट

THN Network

कांग्रेस के बेगूसराय चुनाव पर्यवेक्षक पंकज उपाध्याय ने की बैठक


BINOD KARN 

BEGUSARAI: बेगूसराय जिला और यहां की सीट पर दल ही नहीं दल से इतर भी लोगों की नजर है। बेगूसराय का इतिहास कांग्रेस के लिए गौरवशाली रहा है। अगर यहां के कार्यकर्ताओं ने यही जोश बरकरार रखा तो वास्तव में बेगूसराय विधानसभा इतिहास रचने का काम करेगा। जरूरत है एकजुटता के साथ पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने की ये बातें कांग्रेस के मध्यप्रदेश से विधायक पंकज उपाध्याय ने बुधवार को कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं से कही।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि बेगूसराय विधानसभा कांग्रेस की प्रतिष्ठा की सीट रही है। कई मिश्रित कारणों से अल्प वोटों से पिछली बार हार का सामना करना पड़ा था, उन गलतियों को दूर कर हम जीत की ऐसी पटकथा लिखने को तैयार हैं जो इतिहास बनेगा। मौके पर युवा कांग्रेस दिल्ली के उपाध्यक्ष गर्वित सिंघवी भी मौजूद थे।

संबोधन में पूर्व विधायक अमिता भूषण ने बेगूसराय विधानसभा के कार्यकर्ताओं के प्रति अपना आभार दर्ज करते हुए कहा कि इस विधानसभा में पार्टी की रणनीति के अनुसार चलाए जा रहे कार्यक्रम की स्थिति संतोषप्रद है। हर घर झण्डा, मां-बहन योजना, b l o का चयन सभी कार्य समय से हो रहा है। उन्होंने अगले तीन महीने कार्यकर्ताओं से इस मेहनत को बरकरार रखने का आह्वान किया। वहीं पार्टी जिलाध्यक्ष अभय कुमार िसंह सार्जन ने पर्यवेक्षक को बेगूसराय की सांगठनिक गतिविधियों से अवगत कराया। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेते हुए अपनी बात रखी।

बैठक में राजकुमार, प्रखंड अध्यक्ष धर्मराज सहनी, शाम्हो जिला परिषद अमित कुमार, विजय कुमार सिंह, रामस्वरूप पासवान, रामपदारथ यादव, पंचायत अध्यक्ष अशरफ, शंभू साह, अनिल कुमार, पप्पू सिंह, बालेश्वर महतो, अशोक कुमार, मो. इमरान, संजीव सिंह, रिषभ कुमार, रामरिझन हजारी, अर्जुन पोद्दार, रामविलास सिंह, सुनील सिंह, संजीव सिंह, अमित शाह, रामप्रकाश सिंह, आर्यन ठाकुर, कुमार रत्नेश टुल्लू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच संचलन नगर अध्यक्ष बृजेश कुमार प्रिंस एवं चंदन कुमार ने संयुक्त रूप से किया।







Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!