PP Jewellers से दिन-दहाड़े 35 लाख के जेवरात की लूट, दुकानदार ने फायर कर दो लूटेरे किया घायल
Ad Place!

PP Jewellers से दिन-दहाड़े 35 लाख के जेवरात की लूट, दुकानदार ने फायर कर दो लूटेरे किया घायल


THN Network

4 की संख्या में लूटेरे घुसे थे दुकान में, घायल लूटेरे को लोगों ने किया पुलिस के हवाले, दो की तलाश 


BINOD KARN 

BEGUSARAI : दीपावली व धनतेरस की तैयारी को लेकर बाजार में भीड़-भाड़ के बावजूद लूटेरों ने 
नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक स्थित PP Jewellers में सोमवार को दिन-दहाड़े दाेपहर करीब एक बजे धावा बोल दिया। हालांकि 4 की संख्या में पहुंचे लूटेरे ग्राहक बनकर दुकान में घुसे थे। लेकिन जेवरात देखने के बाद लूट-पाट शुरू कर दिया। लूटपाट के क्रम में बदमाशों ने गोली चलाई। गाेली लगने से कर्मचारी अजय कुमार घायल हो गया जबकि दुकान मालिक प्रमोद पोद्दार का पुत्र राजीव बाल-बाल बच गया। बाद में प्रमोद पोद्दार ने आत्मरक्षार्थ लाइसेंसी पिस्टल से दो बदमाशों को गोली मारकर घायल कर दिया। गोलियों की आवाज से आसपास में अफरातफरी मच गई। लोगों की भीड़ जुटते देख 2 बदमाश लगभग 35 लाख रुपये का जेवरात लेकर भाग निकला।

 जबकि 2 घायलों को लोगों ने धर दबोचा और सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। घटना की सूचना पर पुलिस अगर तुरंत मौके पर नहीं पहुंचती तो माबलिंचिंग में दोनों लूटेरे की जान जा सकती थी।

क्या कहते हैं PP Jewellers के मालिक

दुकान मालिक प्रमोद पोद्दार का कहना है कि हर दिन की तरह शोरूम में खरीद-बिक्री चल रहा था। बेटा राजीव दुकान पर और मैं किसी काम से बाहर गया था। इसी दौरान दो लूटेरे अंदर आए और फर्स्ट फ्लोर पर ज्वेलरी देखने लगे। बाद में दो और लूटेरे शोरूम में घुस गए। जेवरात देखने के क्रम में सभी पिस्तौल निकाला और लूटपाट शुरू कर दी। बेटे और कर्मचारीयों ने विरोध किया तो गोली चला दी, जिससे कर्मचारी अजय कुमार घायल हो गया। इसी बीच वे दुकान पर पहुंच गए, तो पता चला कि अंदर बदमाश घुसे हैं और लूटपाट कर रहे हैं। मैंने अपने पास रखी लाइसेंस पिस्तौल से गोली चलाई। गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। गोली चलने की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। भीड़ को जुटते देख सभी बदमाश भागने लगे। लेकिन लोगों ने घायल 2 लूटेरे को धर दबोचा। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी मनीष कुमार समेत नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए लूटेरे को भीड़ से बचाकर थाने ले गई। जहां से इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई। शेष लूटेरे को दबोचने के लिए पुलिस जहां गिरफ्तार दोनों अपराधियों से पूछताछ कर रही है वहीं सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।



सुरक्षा नहीं मिली तो शहर छोड़ देंगे

प्रमोद पोद्दार ने बताया कि अभी धनतेरस की तैयारी चल रही है। हमने पहले ही पुलिस प्रशासन को सूचना दी थी, लेकिन सुरक्षा के काेई उपाय नहीं किए गए। अपनी सुरक्षा के लिए हम वर्षों से राइफल का लाइसेंस मांग रहे हैं, लेकिन एक पिस्टल का लाइसेंस दिया गया। सुरक्षा नहीं मिली तो शहर छोड़कर चले जाएंगे। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने करीब 8 राउंड गोलियां चलाईं। संयोगवश मेरा बेटा बाल-बाल बच गया। 4 नवंबर को उसकी शादी होनी है। ईश्वर का लाख-लाख शुक्र है कि मेरा बेटा बच गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!