बेरोजगारी व महंगाई के खिलाफ बेगूसराय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का समाहरणालय पर धरना-प्रदर्शन
Ad Place!

बेरोजगारी व महंगाई के खिलाफ बेगूसराय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का समाहरणालय पर धरना-प्रदर्शन

THN Network

चिलचिलाती धूप में कांग्रेस के प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों का जुटना सत्ता परिवर्तन का संकेत : कन्हैया कुमार 

जत्था के साथ नारेबाजी करते पहुंची अमिता भूषण ने बिहार सरकार पर जमकर किया प्रहार 


BINOD KARN 

BEGUSARAI : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह उर्फ सार्जन सिंह नेतृत्व में बेरोजगारी व महंगाई आदि मुद्दों को लेकर समाहरणालय पर धरना-प्रदर्शन किया। चिलचिलाती धूप के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता समाहरणालय के दक्षिणी गेट पर पहुंचे और बेरोजगारी, पलायन व बढ़ते अपराध के खिलाफ विशाल धरना-प्रदर्शन करने के साथ CM नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सार्जन सिंह ने की।



धरना में उपस्थित बेरोजगारों को संबोधित करते हुए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के प्रभारी डॉ. कन्हैया कुमार ने कहा कि जब पारा 44 डिग्री पार हो इस भीषण गर्मी की परवाह किए बिना कांग्रेस पार्टी द्वारा आहूत धरना में आपकी उपस्थिति बताती है कि बिहार के युवा बेरोजगारी, महंगाई, पलायन और बढ़ते अपराध के खिलाफ सत्ता परिवर्तन को तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज बिहार के दो दर्जन जिले में एकसाथ डबल इंजन की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत से सत्ता हासिल करने वाली कांग्रेस पार्टी अपने दम पर बिहार को औद्योगिक राज्यों में शुमार किया।

डबल इंजन की सरकार ने अपने शासन काल में कोई नई फैक्ट्री नहीं लगाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संविधान सभा का गठन कर देश वासियों को अपना संविधान दिया। जिसके माध्यम से आज देश का कोई भी गरीब परिवार का लड़का राजनीति में आगे बढ़कर करोड़ रुपए की गाड़ी से गांव-गांव घूमता है। कांग्रेस ने अमीर-गरीब, माध्यम वर्गीय सबों को एक एक मत का समान अधिकार दिया। परंतु आज की राजनीति में सत्ता में बैठे महामानवों से सवाल पूछने की मनाही है।
कन्हैया ने डाटा पेश करते हुए बेरोजगारी, अपराध और अपराध पर डबल इंजन की सरकार से कहा नौकरी दो या सत्ता छोड़ो पलायन रोको या सत्ता छोड़ो अपराध पर लगाम लगा ओ या सत्ता छोड़ो।
राहुल गांधी कांग्रेस को सत्ता दिलाने के लिए पैदल नहीं चल रहें हैं उन्हें देश के भविष्य की चिंता सता रही हैं। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। नौकरी की जगह उनमें नफरत भरा जा रहा हैं।
पूर्व विधायक अमिता भूषण भी आज पूरे फार्म दिखाई दी। अपने काफिले के साथ नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन में शामिल हुई। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सरकार कौन चला रहा है इसका पता किसी को नहीं है। बेरोजगारी, महंगाई, पलायन, बढ़ते अपराध के विरोध में कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है। उन्होंने आमलोगों से भी कांग्रेस के जनांदोलन में शामिल होने की अपील की।
जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सारजन ने कन्हैया कुमार का स्वागत करते हुए कहा आपके डिबेट को डबल इंजन सरकार के बड़े बड़े नेता सुनते रहते हैं और ज्ञान की बातें नोट करते हैं।


युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के रहते बिहार के युवा दर-दर भटक रहें हैं।
सभा को युवा कांग्रेस के कॉर्डिनेटर रामाश्रय चौहान, पुष्पेंद्र साहू, महिला कांग्रेस के प्रभारी मणिपुर कांग्रेस की नेत्री किम, बेगूसराय कॉर्डिनेटर अमन सिद्दीकी, कांग्रेस नेता रजनीकांत पाठक, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक कुमार, शशिशेखर राय, नंदकिशोर सिंह, नारायण सिंह मिथिलेश झा, केडी हिमांशु, गायत्री देवी, रूबी शर्मा, कुमार रत्नेश टुल्लू उमेश सिंह रंजीत कुमार मुखिया राहुल कुमार अन्य ने संबोधित किया।
संचालन जिला उपाध्यक्ष सुबोध कुमार ने किया।
धरना के पश्चात नगर निगम चौक नवाब चौक अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय से लेकर हड़ताली चौक तक कांग्रेसियों ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।







Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!