आधुनिक बिहार के शिल्पकार थे श्रीबाबू : मेयर पिंकी देवी
Ad Place!

आधुनिक बिहार के शिल्पकार थे श्रीबाबू : मेयर पिंकी देवी


THN Network


बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि

BINOD KARN 

BEGUSARAI :  बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जी की 137वीं जयंती सोमवार को जिले के विभिन्न हिस्सों में मनाई गई। जिला प्रशासन की ओर से इनडोर स्टेडियम में उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं बरौनी जीरो माइल स्थित आदमकद प्रतिमा पर सैकड़ों लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

इधर, श्रीबाबू के जयंती के अवसर पर श्रीकृष्ण नगर विकास समिति के द्वारा समारोह का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन मेयर पिंकी देवी, जीडी कालेज के प्राचार्य डॉ. राम अवधेश सिंह, वरीय अधिवक्ता बैजनाथ सिंह, युवा नेता मनीष सिंह व अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। 
इस मौके पर मेयर पिंकी देवी ने कहा कि श्रीकृष्ण सिंह आधुनिक बिहार के शिल्पकार व स्वप्न द्रष्टा थे। उन्होंने उद्योग, शिक्षा व कृषि क्षेत्र में विकास के काफी काम किया। अपने कर्मभूमि बेगूसराय के विकास करने से भी वे पीछे नहीं हटे। मेयर के रूप में वे यहां के विकास के लिए प्रयासरत हैं जिसमें सबका सहयोग अपेक्षित है।


मुख्य अतिथि जीडी कालेज के प्राचार्य डॉ. राम अवधेश सिंह ने कहा कि बिहार को विकसित करने में उनकी भूमिका को जितनी सराहना की जाय कम होगी। विशिष्ट अतिथि व व्यवहार न्यायालय के वरीय अधिवक्ता बैजनाथ प्रसाद सिंह ने कहा कि स्वाधीनता आंदोलन और उसके बाद किए गए कार्य को लेकर वे सदा याद किए जाएंगे। युवा नेता मनीष कुमार सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण सिंह राजनीतिक सूचिता के लिए भी जाने जाते हैं। राजनीतिज्ञों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
समारोह की अध्यक्षता श्रीकृष्ण नगर विकास समिति के अध्यक्ष घनश्याम राय ने की, जबकि मंच संचालन वरिष्ठ पत्रकार एसएन सुमन ने किया। संचालन करते हुए श्री सुमन ने श्रीबाबू से जुड़े कई प्रसंगों का उल्लेख किया।
समारोह को पूर्व मेयर संजय कुमार सिंह, जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजीव कुमार, पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष विनोद कर्ण, जिला व्यवसायी महासंघ के महासचिव अजीत गौतम आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर कल्पू तांती ने गीत पेश कर लोगों को आत्म विभोर कर दिया। इस मौके पर श्रीकृष्ण सिंह जीवनी पर आधारित फोल्डर का वितरण किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!