पुण्यतिथि पर याद की गईं पूर्व सांसद प्रो चंद्रभानु देवी
Ad Place!

पुण्यतिथि पर याद की गईं पूर्व सांसद प्रो चंद्रभानु देवी

THN Network 

चंद्रभानु देवी की पुण्यतिथि पर CBRKC ने किया पठन-पाठन सामग्री का वितरण 



BINOD KARN 

BEGUSARAI: सीबीआरकेसी फाउंडेशन कार्यालय पर पूर्व सांसद प्रोफेसर चंद्रभानु देवी की 16वीं पुण्यतिथि मनाई गई। उनका राजनीतिक जीवन डिस्ट्रीक बोर्ड के वाइस चेयरमैन से शुरुआत हुई थी। इसके बाद 1984 में उन्होंने बलिया लोकसभा से सांसद पद को भी सुशोभित किया।
बताते चलें कि उस समय बेगूसराय जिले में दो लोकसभा सीट हुआ करता था। एक बलिया लोकसभा क्षेत्र और दूसरा बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र। बलिया लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुकी चंद्रभानु जी बिहार लोक सेवा आयोग के सदस्य पद को भी सुशोभित किया था। 
शुक्रवार को उनके पुण्यतिथि पर CBRKC फाउंडेशन कार्यालय में एक समारोह का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान ने कहा वह एक शालीन महिला थी। अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने कभी किसी को अपने से अलग नहीं माना। उनका राजनीतिक परिवारिक पृष्ठभूमि भी था। वह संगठन की मजबूती के लिए भी हर समय चिंतित रहती थी। 
मौके पर लोगों ने उनके तैलीय चित्र पर फूलमाला देकर श्रद्धांजलि अर्पित किए। साथ ही उनके पुण्यतिथि पर आज "बच्चों की पाठशाला" में बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री व टॉफी आदि का वितरण किया गया। वहीं साई की रसोई में भी जरूरतमंदों के बीच खाना का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, ओमप्रकाश सिंह, श्रीकांत राय, राजेंद्र पासवान, चंद्रसेन सिंह, विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय सम्राट, अशोक राय, धर्मराज सहनी, आनन्द प्रेम, अमित शाह, आलोक कुमार, मिथलेश सिंह, सावर कुमार, प्रभांशु कुमार बिट्टू, अजय कुमार, धीरज कुमार, कृष्ण कुमार, डॉ कन्हैया कुमार, शिवम कुमार, राघव कुमार, कुमार रत्नेश टुल्लू आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!