शिक्षक दिवस पर आर्यभट्ट में समारोह आयोजित, सम्मानित किए गए कई वरिष्ठ शिक्षक
Ad Place!

शिक्षक दिवस पर आर्यभट्ट में समारोह आयोजित, सम्मानित किए गए कई वरिष्ठ शिक्षक

THN Network



शिक्षक दिवस पर आर्यभट्ट में समारोह आयोजित, सम्मानित किए गए कई वरिष्ठ शिक्षक

BINOD KARN 

BEGUSARAI : बीते वर्षों की भांति इस वर्ष भी आर्यभट्ट लोहिया नगर में 'शिक्षक दिवस समारोह" का आयोजन किया गया। शिक्षकों के सम्मान में संस्थान के छात्र -छात्राओं‌ ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर गणमान्य अतिथियों का मनमोह लिया। 


इसके बाद आर्यभट्ट के निदेशक व पूर्व प्राचार्य अशोक कुमार सिंह अमर, मुख्य अतिथि नगर निगम के महापौर श्रीमती पिंकी देवी एवं पूर्व महापौर संजय कुमार ने शहर के नामचीन शिक्षक- प्राध्यापकों को शिक्षा के क्षेत्र में अहम भूमिका निभाने के लिए बुके, मधुबनी पेंटिंग पागल, चादर, मोमेंटो एवं सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन की तस्वीर से सम्मानित किया।


सम्मानित होने वाले शिक्षकों में कोऑपरेटिव कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. प्रमोद चौधरी, जीडी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. रामकुमार सिंह, एसकेएम महिला कॉलेज की पूर्व प्राचार्या डॉ. स्वपना चौधरी, जीडी कॉलेज के वर्तमान प्राचार्य डॉ. राम अवधेश सिंह, एसबीएसएस कॉलेज के प्राचार्य अवधेश कुमार, एस के महिला कॉलेज, विष्णुपुर के प्राचार्य डॉ. विमल कुमार, एपीएसएम कॉलेज बरौनी के प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार, जीडी कॉलेज के अंग्रेजी के प्रो. अंजनी कुमार, उच्च माध्यमिक विद्यालय राजवाड़ा की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती सुनीता कुमारी, माध्यमिक शिक्षक संघ के शिक्षक राघवेंद्र कुमार, रणधीर कुमार, जितेंद्र कुमार, शिक्षक गौरव कुमार पाठक शामिल हैं।


इसके अलावा चर्चित फिजिशियन डॉ. राहुल कुमार, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजन कुमार चौधरी, समाजसेवी विश्व रंजन सिंह राजू, मशहूर कवि प्रफुल्ल कुमार मिश्रा, प्रभात खबर के ब्यूरो प्रमुख विपिन कुमार मिश्रा, शहर के प्रमुख व्यवसायी एवं भाजपा नेता शुभम कुमार तथा भूतपूर्व सैनिक भवेश कुमार आदि को भी सम्मानित किया गया। 
मंच संचालन SNNR COLLEGE चमथा के प्रभारी प्राचार्य विशाल कुमार सिंह एवं लेखापाल ओम प्रकाश मिश्रा ने किया।
छात्र/ छात्राओं में आस्था, श्रृष्टि, श्रुति, स्वाति, नविका, राजा, बंटी गौतम, सत्यम, प्रशांत, गौरव, राजन, साकेत, राकेश सहित पूर्व छात्र सचिन के गीतों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। पूर्व छात्र-छात्राओं में लिली, रविन्द्र, राजीव और चंदन ने भी अपनी प्रस्तुति दी।
अतिथियों ने 34 साल पुराने इस चर्चित संस्थान, आर्यभट्ट के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए निदेशक प्रो. अशोक कुमार सिंह अमर के आज तक के कार्यकाल तथा उनके कुशल नेतृत्व को हृदय से सराहा तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर छात्र -छात्राओं‌ ने आर्यभट्ट निदेशक प्रो. अमर को भी शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया।
कोचिंग संस्थान के शिक्षकों में प्रो. केदार प्रसाद सिंह, नंदन कुमार मिश्रा, प्रो. प्रमोद कुमार, प्रो. आलोक कुमार, दुर्गा कुमार, प्रो. अनिल कुमार ठाकुर आदि को भी मोमेंटो एवं अंग वस्त्र से स्वागत किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!