बेगूसराय लगोरी संघ के अध्यक्ष बने डॉ. बब्बन व सचिव वागीश आनंद - Lagori Sangh
Ad Place!

बेगूसराय लगोरी संघ के अध्यक्ष बने डॉ. बब्बन व सचिव वागीश आनंद - Lagori Sangh

THN Network



BINOD KARN 

BEGUSARAI: बेगूसराय जिला संघ के पदाधिकारियों की बैठक लगोरी एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव रणधीर कुमार की अध्यक्षता में निरालानगर, रतनपुर स्थित न्यू चिल्ड्रेन पैराडाइज स्कूल में हुई। जिसमें जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। आपसी सहमति से डॉ. बब्बन कुमार पवन को जिला लगोरी संघ का अध्यक्ष चुना गया जबकि कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर कुमार रत्नेश कुमार टुल्लू चुने गए। कुमारी अर्चना उपाध्यक्ष के पद पर चयनित हुई। जबकि सर्वसम्मति से वागीश आनंद को सचिव चुना गया। संयुक्त सचिव के पद पर मंजेश कुमार, पंकज कुमार व जीतेंद्र कुमार चयनित हुए। वहीं अमित कुमार को संघ का कोषाध्यक्ष बनाया गया। जबकि गौरव दीक्षित को संघ का मीडिया प्रभारी बनाया गया। क्लब प्रतिनिधि व खिलाड़ी प्रतिनिधि बालक व बालिका के पद पर क्रमशः नीरज कुमार, अभिनव कुमार तथा सुमन कुमारी का चयन किया गया। शिवम कुमार ( लगोरी एसोसिएशन ऑफ बिहार के खिलाड़ी प्रतिनिधि ) चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे।



पौराणिक खेल लगोरी को आत्मसात करने की जरूरत: डॉ. बब्बन 

इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. बब्बन कुमार पवन ने कहा कि लगोरी भारत का प्राचीन व परम्परागत खेल रहा है। इस खेल को महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण, कौरव - पांडव बचपन में खेला करते थे। इस बात का उल्लेख श्रीमद्भागवत पुराण व श्रीकृष्ण चरित्र महात्म्य पुस्तक में भी मिलता है। वर्तमान समय में बच्चों को इस खेल को अपनाना चाहिए।  


कार्यकारी अध्यक्ष कुमार रत्नेश टुल्लू ने उपस्थित खिलाड़ियों से कहा कि इस खेल में अपार संभावनाएं है। अब यह खेल, भारत सरकार द्वारा आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेल में भी शामिल हो चुका है। इसलिए समय आ गया है कि बेगूसराय के खिलाड़ी इसे दिल से खेले व जिले तथा राज्य का नाम रोशन करें।





सीनियर स्टेट लगोरी प्रतियोगिता के आयोजन में बेगूसराय सक्षम: वागीश आनंद 

बेगूसराय जिला लगोरी संघ के नवनियुक्त सचिव वागीश आनंद ने कहा कि नयी कार्यकारिणी, खिलाड़ियों के सुविधा के लिए प्रयत्नशील रहेगी। जिले के प्रत्येक प्रखंडों मे लगोरी खेल को पहुॅचाने व इस खेल से प्रतिभाशाली खिलाड़ी को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। बेगूसराय, सीनियर स्टेट लगोरी चैम्पियनशिप के आयोजन की इच्छुक है। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन से इस खेल को जिले में प्रचार-प्रसार में मदद मिलेगी । 


बिहार लगोरी संघ के सचिव रणधीर कुमार ने नयी कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि नयी टीम, अपने दायित्वों का निर्वहन करने में सफल होगी। उन्होंने बिहार के सभी जिलों में अगले छः महीने के अंदर लगोरी की जिला कार्यकारिणी स्थापित करने का संकल्प दुहराया। 
इससे पूर्व राष्ट्रीय स्तर पर बेगूसराय जिले से लगोरी खेलने वाले सीनियर, जूनियर के बालक व बालिका वर्ग के मैत्री मुकाबले अलग-अलग खेले गए।







Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!