PM ने बेगूसराय में 1.62 लाख करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का किया उद्घाटन व शिलान्यास
Ad Place!

PM ने बेगूसराय में 1.62 लाख करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का किया उद्घाटन व शिलान्यास

THN Network

बेगूसराय में एयरपोर्ट, दिनकर विश्वविद्यालय जैसे चिर-प्रतिक्षित मांगों के बारे में PM ने कुछ नहीं बोला 

BINOD KARN

PATNA : PM नरेंद्र मोदी ने आज बेगूसराय में एक लाख 62 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में NDA की डबल इंजन की सरकार तेजी से विकास का काम कर रही है। लेकिन PM ने बेगूसराय की चिर-प्रतिक्षित मांगों एयरपोर्ट और दिनकर विश्वविद्यालय जैसी मांगों के बारे में कोई चर्चा नहीं की।

PM नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बिहार ने तेजस्वी यादव पर अप्रत्यक्ष हमला करते हुए कहा कि बिहार ने लंबे समय तक परिवारवाद का दंश झेला है। यही वो बिहार है जिसके पास भारत रत्न स्व. कर्पूरी ठाकुर जी की एक समृद्ध विरासत है। नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में यह समृद्ध विरासत आगे बढ़ रहा है, बिहार विकास कर रहा है। बिहार को विकसित बनाने के लिए हमलोग मिल-जुलकर काम करते रहेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया।




इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास एवं लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां पधारे हैं। आप लोग भी यहां पर लाखों की संख्या में उपस्थित हैं, यह बहुत खुशी की बात है। आज के इस कार्यक्रम के लिए मैं सबसे पहले प्रधानमंत्री जी का अभिनंदन और स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री आगे भी बिहार आते रहेंगे ऐसा मुझे पूरा भरोसा है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विस्तार से आप लोगों को परियोजनाओं के बारे में बताया है। 14 योजनाओं का शिलान्यास और 36 योजनाओं का उद्घाटन किया जा रहा है जिसकी कुल लागत 1 लाख 62 हजार करोड़ रुपये है। रेल परियोजनाओं के तहत चार ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा जिससे बिहार के विकास को गति मिलेगी। पशुपालकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई योजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। 27 हजार करोड़ रुपये की लागत से बिहार की कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया जा रहा है। बिहार में अनेक प्रकार के विकास के कार्य हो रहे हैं। प्रधानमंत्री यहां पर आए हैं, यह कोई मामूली बात नहीं है। मुझे पूरा भरोसा है कि वे यहां पर आगे भी आते रहेंगे।




मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी चुनाव में NDA बड़ी संख्या में सीटें जीतेंगी। 400 से भी अधिक सीटों पर हमलोग चुनाव जीतेंगे। हम अब कहीं इधर-उधर नहीं जाएंगे। परमानेन्टली NDA में ही रहेंगे। यहां पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जी हैं जिनके साथ हमलोग काम कर चुके हैं। NDA सरकार में अब और तीव्र गति से बिहार का विकास होगा। प्रधानमंत्री जी लोगों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहे हैं। मुख्यमंत्री के आह्वान पर वहां उपस्थित जन समूह ने प्रधानमंत्री का खड़े होकर अभिनंदन और स्वागत किया।
इस अवसर पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री  विजय कुमार सिन्हा सहित सांसदगण, विधायकगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

इस बीच पूर्व-मध्य रेलवे दैनिक यात्री संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार ने प्रधानमंत्री के संबोधन पर कहा कि PM ने बेगूसराय की चिर-प्रतिक्षित मांगों के बारे में कोई चर्चा नहीं की। यहां तक कि बेगूसराय में हवाई अड्डा फिर से शुरू किए जाने के संबंध में भी कोई चर्चा नहीं की। PM वर्ल्ड क्लास और अमृत भारत स्टेशन प्रोजेक्ट के फर्स्ट लिस्ट में शामिल बेगूसराय स्टेशन के मसले पर भी रहे मौन। शाम्हो पुल और बरौनी- हसनपुर नयी रेल लाइन परियोजना पर भी लोगों को मिली निराशा
बेगूसराय स्टेशन पर एक दर्जन जोड़ी ट्रेनों के रुकने की मांग पर भी नहीं मिला कोई आश्वासन। इस क्षेत्र के लोगों को नयी रेल सेवा की उम्मीदों पर भी फिर गया पानी गढ़हरा रेलवे यार्ड की बेकार पड़ी सैंकड़ों एकड़ जमीन पर एम्स, आईआईटी, आईआईएम, एनएलयू , रेल कारखाने का सपना भी नहीं होगा पूरा। कावर झील, गंगा- गंडक के गाद, पेट्रोकैमिकल्स, नमक सत्याग्रह स्थल पर भी रहे चुप।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!