समावेशी समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम : रिफाइनरी ईडी सत्यप्रकाश
Ad Place!

समावेशी समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम : रिफाइनरी ईडी सत्यप्रकाश


THN Network

BINOD KARN

BEGUSARAI : बरौनी रिफाइनरी के प्रमुख व कार्यपालक निदेशक सत्यप्रकाश ने कहा है कि 
भारत की सर्वांगीण उन्नति व आर्थिक प्रगति के लिए महिलाओं को आगे आना आवश्यक है। सामाजिक भागीदारी में महिलाओं की सक्रिय सहभागिता महत्वपूर्ण है। समावेशी समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम है। 
वे मंगलवार को कल्याण केंद्र में आयोजित महिला दिवस सह होली मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बेगूसराय की महिलाएं जागरूक है जिसका प्रमाण विविध क्षेत्रों में उनकी सहभागिता है। उन्होंने कहा कि बरौनी रिफाइनरी महिलाओं के उत्थान हेतु विविध प्रकार के आयोजन करती रहेगी। 
इस अवसर पर बरौनी रिफाइनरी के मुख्य महाप्रबंधक ( मानव संसाधन) डॉ. प्रशान्त राउत ने कहा कि महिलाओं को समग्र अधिकार देना ही उनका सम्मान है। बरौनी तेलशोधक मजदूर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह मुन्ना ने महिला दिवस के इतिहास व उनके संघर्ष से अवगत कराया। 
कल्याण केंद्र के सचिव भोगेंद्र कुमार कमल ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए टाउनशिप वासी महिलाओं से समाज के कमजोर महिलाओं के उत्थान के लिए पहल करने की अपील की। मंच संचालन कल्याण केन्द्र के उपाध्यक्ष वागीश आनंद ने किया।
इस अवसर पर कल्याण केन्द्र महिला क्लब के द्वारा लघुनाटिका "भेदभाव" का मंचन किया गया।  साइमा जफर द्वारा रचित इस नाटक में पुष्पा पाठक, वंदना वर्मा, हेमा शर्मा, गौतमी, कंचन, रश्मि ने अभिनय किया। इस अवसर पर किरण, गौतमी, रश्मि, पूजा के द्वारा पेश सामूहिक नृत्य ने दर्शकों का दिल जीत लिया। कल्याण केंद्र की महिला क्लब की सचिव बेबी कुमारी की हास्य कविता आकर्षण का केन्द्र रही। इस अवसर पर महिलाओं के बीच ऑन स्पाॅट क्वीज भी किया गया। मौके पर विप्स की ओर से अन्नु श्री, गीतांजलि, नूरी, सुनीता, मीनाक्षी शंकर समेत काफी महिलाएं उपस्थित थीं।
अंत में सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!