डॉ लोहिया के विचारों पर चलकर ही देश में लोकतंत्र बचेगा : दिलीप केसरी
Ad Place!

डॉ लोहिया के विचारों पर चलकर ही देश में लोकतंत्र बचेगा : दिलीप केसरी

THN Network

जयंती पर याद किए गए डॉ लोहिया, बखरी में सपा नेताओं ने मनाया जन्मदिन 

BAKHRI/ BEGUSARAI : समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दिलीप केसरी ने कहा है कि देश में लोकतंत्र की रक्षा डॉ राममनोहर लोहिया के विचारों पर चलकर ही की जा सकती है। डॉ लोहिया अगर आज जीवित होते तो देश में तानाशाही लाने की मोदी सरकार की कोशिशों को विफल कर देते। वे शनिवार को सपा एवं बहुजन कल्याण समिति के संयुक्त बैनर तले प्रख्यात समाजवादी विचारक डॉ. लोहिया की जयंती पर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। 


सपा जिलाध्यक्ष सह बहुजन कल्याण समिति संयोजक दिलीप केशरी ने कहा कि डॉ. लोहिया की विचारधारा ही देश को तरक्की की राह पर ले जाने में सक्षम हैं। लोहिया जी देश के दबे कुचले, शोषित समाज के मसीहा और सच्चे समाजवादी थे। उन्होंने हमेशा पूंजीवादी व्यवस्था का विरोध किया। उनका मानना था कि समाजवाद को अपनाकर ही देश में सभी वर्गों का विकास संभव है। लोहिया ने कहा था कि जिंदा कौमें पांच वर्ष तक इंतजार नहीं करती है। 


डॉ लोहिया जयंती समारोह की अध्यक्षता सपा नेता मांगन सदा ने की। इस मौके पर अधिवक्ता गौरव कुमार, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि राजो साह,अर्जुन यादव, नंदलाल यादव, सचिन शर्मा, मनोज चौधरी,गणेश सदा,मो नौशाद आदि ने उनके तेल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!