सकारात्मक उर्जा से ही संगठन की मजबूती संभव: अभाकाम प्रदेश अध्यक्ष सुजीत कुमार वर्मा
Ad Place!

सकारात्मक उर्जा से ही संगठन की मजबूती संभव: अभाकाम प्रदेश अध्यक्ष सुजीत कुमार वर्मा




THN Network


BINOD KARN

BEGUSARAI: अभाकाम के प्रदेश अध्यक्ष सुजीत कुमार वर्मा ने कहा है कि सकारात्मक ऊर्जा से ही संगठन की मजबूती संभव है। चित्रांशों को एक -दूसरे का सहयोगी बनना होगा चाहे वह शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार का का ही मसला क्यों न हो। वे सोमवार  (25 दिसंबर) को बाघी स्थित महेश्वरी उत्सव हाल में आयोजित अभाकाम जिला इकाई की "कायस्थ कार्यकर्ता समागम" को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर हमें गौरवशाली अतीत को फिर से प्राप्त करना है तो संगठन की मजबूती सबसे जरूरी है। इस हाल में बड़ी संख्या में चित्रांशों की उपस्थिति उत्साहित करने वाली है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में संगठन और मजबूत होगा। इस मौके पर पटना से पहुंचे अध्यक्ष व अन्य अतिथियों ने महेश्वरी उत्सव हाल के ग्राउंड फ्लोर पर अभाकाम के जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। जिला अभाकाम के उपाध्यक्ष पुनील कुमार सिंहा कार्यालय का कक्ष नि: शुल्क उपलब्ध कराया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष व अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित, चित्रगुप्त वंदना व स्वर्गीय अयोध्या प्रसाद सिंहा (शिक्षक) की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंहा ने पटना प्रदेश समिति से पधारे प्रदेश अध्यक्ष सुजीत कुमार वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येन्द्र नारायण, प्रदेश सचिव युगल किशोर वर्मा पटना जिला अध्यक्ष अरुण कुमार कर्ण व  महामंत्री अपलेंद्र कुमार सिंहा, प्रदेश संरक्षक राधाकृष्ण सिंहा, व प्रांतीय उपाध्यक्ष बीनू सिंहा, सहित सभी जिला समिति के पदाधिकारी, आगत सदस्यों का स्वागत किया।
कार्यकारी अध्यक्ष अलख कुमार सिन्हा ने आज के परिवेश में तिरस्कृत, वंचित व हतोत्साहित चित्रांश के स्थानीय समाज के सर्वांगीण विकास की कार्य योजना प्रस्तुत की और आशा जताई कि हम आगे बढ़ जाएंगे। महामंत्री नवीन कुमार सिन्हा ने ऊंचे मनोबल से कार्य करने की बात कही। वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकृष्ण सिन्हा ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। दिलीप सिन्हा ने कहा कि चित्रांश परिवार में सब कुछ है पर एकता नहीं। इस कमी को दूर करने की जरूरत है।
बिन्नू सिंहा ने बाधाओं की परवाह नहीं करने की बात कही। भास्कर भूषण ने संगठन को हरसंभव सहयोग का वचन दिया। पत्रकार विनोद कर्ण ने कहा कि अभाकाम राजनीतिक संगठन नहीं है, लेकिन चित्रांश परिवार से आने नेता चाहे किसी दल में उन्हें मदद देनी चाहिए। 
धन्यवाद ज्ञापन करते हुए उपाध्यक्ष पुनील कुमार सिन्हा ने कहा कि किसी भी जाति या अपनी जाति से बिना किसी से लड़े-भिड़े, यथासंभव साथ मिलकर चलने की जरूरत है। मंच संचालन वरीय उपाध्यक्ष संजय कुमार ने किया।  इस मौके पर प्रसार भारती के संवाददाता रहे स्व. अनुज वर्मा की धर्मपत्नी सोनी वर्मा तथा 75 वर्ष की उम्र पार कर चुके 10 चित्रांशों को सम्मानित किया गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!