BPSC TRE: बिहार शिक्षक भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल घोषित, इन दस्तावेजों को कर लें तैयार
Ad Place!

BPSC TRE: बिहार शिक्षक भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल घोषित, इन दस्तावेजों को कर लें तैयार

THN Network



BIHAR: बिहार में 1.70 लाख टीचर भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को के लिए बड़ी खबर है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की ओर से बिहार टीचर भर्ती के लिए होने वाले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया के लिए डेट्स का एलान कर दिया गया है। डेट्स की घोषणा नोटिफिकेशन जारी कर की गयी है। बीपीएससी की ओर से उच्च माध्यमिक विद्यालय कक्षा 11वीं एवं कक्षा 12वीं के लिए दस्तावेज सत्यापन कल यानी 4 सितंबर से लेकर 9 सितंबर 2023 तक किया जाएगा। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षक पद यानी कक्षा 9वीं एवं 10वीं के लिए डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया का आयोजन 9 सितंबर से 12 सितंबर तक किया जाएगा।

BPSC Teacher Recruitment 2023: जनपद के अनुसार होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया जिले के अनुसार पूरी की जाएगी। अभ्यर्थियों को अपने जनपद के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेजों को लेकर स्वयं दस्तावेज प्रक्रिया में शामिल होना होगा। अभ्यर्थियों को इसमें सभी मूल प्रमाण पत्र, नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ-2, ऑनलाइन आवेदन प्रवेश पत्र तथा सभी प्रमाण पत्र की दो सेट स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी साथ लेकर जाएं।

बिहार शिक्षक भर्ती 2023 (कक्षा 9 एवं 10) डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन नोटिफिकेशन डायरेक्ट लिंक
बिहार शिक्षक भर्ती 2023 (कक्षा 11 एवं 12) डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन नोटिफिकेशन डायरेक्ट लिंक
दस्तावेज सत्यापन के लिए इन डॉक्यूमेंट को रख लें पास
बीपीएससी की ओर से इन दस्तावेजों की सूची जारी की गयी है। अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन के लिए इन डॉक्यूमेंट को अपने पास रखें-

आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस
आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र (जाति/ NCLC/ EWS)
निवास प्रमाण पत्र
दिव्यांगता प्रमाण पत्र
भूतपूर्व सैनिक संबंधी प्रमाण पत्र
नियोजित शिक्षक संबंधी दस्तावेज
स्वतंत्रता सेनानी के पोता/ पोती, नाती/ नतिनी संबंधी प्रमाण पत्र
CTET/ BTET पेपर-1 एवं दस्तावेज/ प्रमाण पत्र
बिहार STET पेपर-1 एवं दस्तावेज/ प्रमाण पत्र
बिहार STET पेपर-2 एवं दस्तावेज/ प्रमाण पत्र
दक्षता दस्तावेज/ प्रमाण पत्र
जन्मतिथि प्रमाण पत्र (मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट)
शैक्षणिक योग्यता (वर्ग 1-5) एवं दस्तावेज/ प्रमाण पत्र
शैक्षणिक योग्यता (वर्ग 1-5) एवं दस्तावेज/ प्रमाण पत्र
शैक्षणिक योग्यता (वर्ग 1-5) एवं दस्तावेज/ प्रमाण पत्र
बीएड/ बीएड-एमएड/ डीएलएड (वर्ग 1-5) एवं दस्तावेज/ प्रमाण पत्र
शैक्षणिक योग्यता (वर्ग 9-10) एवं दस्तावेज/ प्रमाण पत्र
शैक्षणिक योग्यता (वर्ग 9-10) एवं दस्तावेज/ प्रमाण पत्र
बीएड/ बीए-बीएड/ बीएससी-बीएड (वर्ग 9-10) एवं दस्तावेज/ प्रमाण पत्र
शैक्षणिक योग्यता (वर्ग 11-12) एवं दस्तावेज/ प्रमाण पत्र
बीएड/ बीएड-एमएड/बीए-बीएड/ बीएससी-बीएड (वर्ग 11-12) एवं दस्तावेज/ प्रमाण पत्र
शैक्षणिक योग्यता (वर्ग 11-12) एवं दस्तावेज/ प्रमाण पत्र
शैक्षणिक योग्यता (वर्ग 11-12) एवं दस्तावेज/ प्रमाण पत्र

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!