THN Network
JDU(U) जिलाध्यक्ष रूदल राय ने कहा बेगूसराय की सातों विधानसभा सीट पर NDA का परचम लहराएगा
BINOD KARN
BEGUSARAI : खोदाबंदपुर के फफौत पंचायत में सोमवार को JDU(U) के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार महतो ने की। बैठक को संबोधित करते हुए JDU (U) जिलाध्यक्ष रूदल राय ने कहा कि बेगूसराय जिले के सातों विधानसभा सीट पर NDA उम्मीदवार इस बार परचम लहराएगा। CM नीतीश कुमार ने महिला सशक्तीकरण, महिलाओं को आरक्षण, जीविका का गठन, समाज सुधार अभियान, न्याय के साथ विकास, मुस्लिम समुदाय का विकास, जाति आधारित गणना, अनुसूचित जाति जनजाति तथा पिछले अति पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए।
महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया
JDU (U) जिलाध्यक्ष रूदल राय ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को पंचायत एवं नगर निकायों में 50% आरक्षण देने के साथ ही सरकारी नौकरी में 35% आरक्षण दिया है। वर्तमान में इस क्षेत्र से महागठबंधन के नेता विधायक हैं, लेकिन विधायक ने पिछले 5 साल में एक बार भी विधानसभा में इस क्षेत्र की गरीब जनता की आवाज नहीं उठाई। इस मामले में सीएम नीतीश कुमार धन्यवाद के पात्र हैं कि उन्होंने जिले में प्रगति यात्रा की और कई योजनाओं का उद्घाटन किया। इसके तहत बेगूसराय SH 55 का रोसडा तक चौड़ीकरण और चेरिया बरियारपुर में BMP 19 के निर्माण की घोषणा है।
Ex. MLA कुमारी मंजू वर्मा ने कहा कि क्षेत्र के उत्तरोतर विकास के लिए NDA के प्रत्याशी को विधायक चुनना होगा। इस क्षेत्र से जब तक NDA के विधायक थे, विकास कार्यों की गंगा बह रही थी, लेकिन महागठबंधन के विधायक का जनता से कोई लेना-देना नहीं है। बैठक को पार्टी के जिला प्रभारी शिवनंदन सिंह, जिला प्रवक्ता अरुण कुमार महतो, मीडिया सेल जिलाध्यक्ष मोनू पटेल, विकाश कुशवाहा, संजय कुमार, सरपंच दिलदार हुसैन, प्रखंड अध्यक्ष महिला रीना देवी, मोहम्मद अखलाक, पूर्व मुखिया भोला राय, महेश कुशवाहा, चंद्रशेखर महतो आदि ने संबोधित किया।