50 हजार का इनामी कुख्यात नेटहवा हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार
Ad Place!

50 हजार का इनामी कुख्यात नेटहवा हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार

THN Network 

हिमाचल प्रदेश के करनौती में बेगूसराय पुलिस एवं STF का ज्वाइंट एक्शन, नेटहवा गिरफ्तार


BINOD KARN

BEGUSARAI : हथियार के बल पर हत्या के प्रयास, लूट एवं डकैती की घटनाओं में संलिप्त होकर विधि व्यवस्था को चुनौती देने वाले बेगूसराय जिला के 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधकर्मी बिहारी महतो उर्फ नेटहवा को बेगूसराय पुलिस एवं STF बिहार की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए हिमाचल प्रदेश के विलासपुर जिला के करनौती से 23 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया। नेटहवा की गिरफ्तारी को लेकर बेगूसराय जिला पुलिस कप्तान योगेन्द्र कुमार के निर्देश पर इसके छिपने के सभी संभावित जगहों पर लगातार छापेमारी कर की जा रही थी।



SP योगेन्द्र कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में सोमवार को पत्रकारों को बताया कि बिहारी महतो उर्फ नेटहवा बेगूसराय जिले के चकिया ओपी अन्तर्गत सिमरिया घाट बिन्दटोली का रहने वाला है। इसके द्वारा अवैध आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती जैसे कई गंभीर अपराधों को अंजाम दिया गया था। उक्त कुख्यात अपराधी के उपर आर्म्स एक्ट, लूट, डकैती समेत आठ मामले दर्ज है।


कुख्यात अपराधी बिहारी महतो उर्फ नेटहवा आपराधिक गिरोह चला कर लूट एवं डकैती की घटनाओं को अंजाम देता था। इसके बढ़ते अपराधिक मामलों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बेगूसराय की अनुशंसा पर पुलिस मुख्यालय बिहार द्वारा 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
समय पर पुलिस की त्वरित कारवाई से कुख्यात 50 हजार का इनामी अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी में शामिल पदाधिकारी एवं कर्मी को अलग से पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!