टिफिन पर चर्चा में राहुल गांधी पर गरजे सांसद प्रो. राकेश सिन्हा कहा सदस्यता जाने पर नहीं नागरिकता पर बहस हो
Ad Place!

टिफिन पर चर्चा में राहुल गांधी पर गरजे सांसद प्रो. राकेश सिन्हा कहा सदस्यता जाने पर नहीं नागरिकता पर बहस हो

THN Network 


BINOD KARN

BEGUSARAI : चाय पर चर्चा के बाद अब भाजपा ने टिफिन पर चर्चा शुरू करने का निर्देश दिया है। इसी कड़ी में बुधवार की संध्या भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयराम दास के हेमरा स्थित आवास पर वरिष्ठ कार्यकर्ता संवाद सह टिफिन पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन राज्यसभा सांसद प्रो राकेश कुमार सिन्हा ने किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलराम सिंह ने बताया कि पार्टी की बैठक में भी कार्यकर्ता टिफिन लेकर आएंगे और मिल बांट कर खाएंगे। इससे आपसी सौहार्द बढ़ेगा।


 इस मौके सांसद प्रो सिन्हा ने कहा कि बिहार में जिस महागठबंधन की बात हो रही है महागठबंधन नहीं है वह महाविनाश है। उन्होंने कहा कि बिहार में 23 जून को होने वाले महागठबंधन की बैठक में फारूक अब्दुल्ला और महबूब मुफ्ती हिस्सा लेने वाली है यह बिहार के धरती का सबसे बड़ा अपमान है। ये वो लोग हैं जो अभी तक 370 को वापस लाने की बात कर रहे हैं। ऐसे किसी भी राजनेता को किसी राजनीतिक दल व्दारा पटना के गांधी मैदान में मंच देना बिहार का अपमान है।

उन्होंने कहा कि बिहार ने पहली बार हिंदुस्तान में एक साम्राज्य की स्थापना चंद्रगुप्त मौर्य के नेतृत्व में चाणक्य के दिशा निर्देशन किया गया था।  फारूक अब्दुल्ला का और महबूबा मुफ्ती का बिहार के मंच पर साझा करना, चंद्रगुप्त और चाणक्य की विरासत पर अब तक का सबसे बड़ा प्रहार माना जाएगा।


आपसी खींचतान में बिखड़ जाएगा महागठबंधन

बिहार में महागठबंधन सरकार से "हम" कोटे से मंत्री जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष सुमन के इस्तीफा देने पर कहा कि लालू जी अपने पुत्र को बढ़ाने में लगे हैं। तेजस्वीवाद चल रहा है। नीतीश जी स्वयं तेजस्वी को नीचे रखना चाहते हैं। मांझी जी स्वयं उसमें अपना हस्तक्षेप चाहते हैं। मुख्यमंत्री के दौर में महागठबंधन में दर्जनों नेता है। सब एक- दूसरे का टांग खींचते हैं। मुझे लगता है कि महागठबंधन में अब बिखराव का रास्ता शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में आप देखेंगे महागठबंधन पूरी तरह से बिखर गया है। प्रो सिन्हा ने कहा कि महागठबंधन में जो लोग हैं, वे जानते हैं कि 2024 व 25 में उनका भविष्य अंधकार में है। 

महागठबंधन में सभी लोग महत्वाकांक्षी हैं। भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। वे सत्ता में आते ही हैं भ्रष्टाचार करने के लिए जबकि भाजपा सत्ता में आती है विकास के लिए।

अवैध शराब व अवैध बालू का व्यापार बन गई बिहार की पहचान 

प्रो सिन्हा ने कहा कि बिहार सरकार के अंतर्गत जो भी योजनाएं हैं उसका कार्य बाधित है। इसका बड़ी वजह भ्रष्टाचार है। बिहार सरकार दो ही काम कर रही है। शराब का अवैध व्यापार और बालू का अवैध व्यापार। बालू और शराब के बल पर यह सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि जहां ईडी और सीबीआई गया है। वहां पर करोड़ों की अवैध संपत्ति मिली है। जनता को तय करना है कि यह ईडी का दुरुपयोग है या सदुपयोग है। विपक्ष जितना तिलमिला रहा है , जनता उतना ही जागरूक हो रही है। काले धन के खिलाफ, भ्रष्टाचार के खिलाफ ईडी और सीबीआई अपना काम करती रहेगी।


विदेश में जाकर राहुल गांधी करते हैं देश को अपमानित

प्रो. सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी के सदस्यता पर डिबेट हो रहा है, मुझे लगता है राहुल गांधी तो अपनी नागरिकता पर भी डिबेट करा ले। राहुल गांधी के नागरिकता पर डिबेट होनी चाहिए। 47 से लेकर अब तक, हमने एक राजनेता को नहीं देखा, जो विदेश में जाकर भारत के लोकतंत्र को शर्मसार करता हो। जिस संसद के भीतर आप प्रधानमंत्री को बोलने नहीं देते, शोर मचाते हैं। राज्यसभा में प्रधानमंत्री के 50 मिनट के भाषण में विपक्ष नारे लगाता रहा, टेलीविजन चैनल पर आकर प्रत्येक दिन नरेंद्र मोदी जी के प्रति अभद्र बातें करते हैं। देश भर की भाषणों में अभद्र बातें होती हैं। तभी कहते हैं देश में लोकतंत्र नहीं है। राहुल गांधी मुसोलिनी के फासीवाद से जो उनके नानी का घर है उससे प्रभावित है और ग्लोबल्स की तरह प्रोपेगेंडा करते हैं। राहुल गांधी उन सब को जमीन देते हैं। जो बाहर में बैठकर भारत के उस विकास को भारत के समृद्धि को, विशेष कर नरेंद्र मोदी का दुनिया की राजनीतिक में बढ़ते हुए हस्तक्षेप को पचा नहीं पाए। 


भारत को को चाहिए मजबूर नहीं मजबूत पीएम

उन्होंने कहा कि 2014 के पहले भारत को एक कमजोर देश के रूप में देखते थे। मजबूर भारत को प्रधानमंत्री मोदी ने मजबूत भारत में तब्दील किया है। विपक्ष पूरी तरह से दिवालिया बनके चल रहा है। आज विपक्ष के पास न तो दृष्टि और न नेतृत्व है। पहले जो इंदिरा गांधी के खिलाफ गठबंधन बना था, उसमें एक दर्जन ऐसे नेता थे जो प्रधानमंत्री बन सकते थे और मोराजी देसाई प्रधानमंत्री बने। आज जो पार्टियां हैं वो जमीन से कटी हुई। वह सिर्फ जातिवाद का विष वमन करके, संप्रदायिकता का विष वमन करके सत्ता में आना चाहती है। पीएम मोदी ने विकास का रास्ता दिखाया कि लोकतंत्र में एक ही चीज विमर्श का केंद्र होना चाहिए विकास। 

इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार व मेजबान पूर्व जिलाध्यक्ष जयराम दास, रामकल्याण सिंह आदि मौजूद थे। 

मेजबान जयराम दास ने आगत अतिथियों व पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा संघ टिफिन पर चर्चा कोई नई बात नहीं है। संघ के कार्यक्रम में स्वयं सेवक टिफिन लेकर आते रहे हैं। इससे सामाजिक समरसता मजबूत होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यवसायी वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!