BJP के मोर्चों की बैठक में आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में जीत पर मंथन
Ad Place!

BJP के मोर्चों की बैठक में आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में जीत पर मंथन

THN Network

BJP के सभी मोर्चा के कार्यकर्ता हैं योद्धा, PM मोदी के काम को घर-घर तक पहुंचाना है धर्म : मिथिलेश तिवारी

BINOD KARN
 
BEGUSARAI : BJP के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व MLA मिथिलेश कुमार तिवारी ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को फिर से PM बनना सुनिश्चित है। वे बुधवार को गंगा ग्लोबल ज्ञान परिसर रमजानपुर में BJP किसान मोर्चा द्वारा आयोजित सभी मोर्चों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। 




उन्होंने कहा कि बैठक में सात मोर्चा के कार्यकर्ता इतने समर्पित हैं कि अंतिम वक्ता को सुनने के लिए भी डटे हुए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि PM नरेंद्र मोदी ने देश के विकास के लिए इतना काम किए हैं कि आप सीना तान कर घर- घर जाकर बता सकते हैं। उन्होंने सातों मोर्चे को अलग-अलग जिम्मेदारी देते हुए कहा कि युवा मोर्चा रोजगार के अवसर के बारे में बताएं, तो महिला मोर्चा उज्ज्वला योजना, शौचालय आदि के बारे में। किसान मोर्चा कृषि के क्षेत्र में हुई प्रगति की चर्चा करें। इसी तरह उन्होंने अन्य मोर्चा को भी अपनी जिम्मेदारी निभाने को कहा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता हमारी सबसे बड़ी ताकत है जिसके बल पर हम 24 के लोकसभा चुनाव ही नहीं बल्कि 25 का विधानसभा चुनाव भी पूर्ण बहुमत के साथ जीतेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में नकारा सरकार चल रही है। इसे जनता उखाड़ कर फेंक देगी। 



2014 में ब्रिटिश सरकार वास्तव में भारत से लौटी : सांसद प्रो राकेश सिन्हा 

राज्यसभा सांसद प्रो राकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि देश वैसे तो 1947 में आजाद हुआ लेकिन ब्रिटिश हुकूमत इसके बाद भी भारत में परोक्ष रूप से शासन करती रही। लेकिन 2014 में जब नरेंद्र मोदी PM बने तो ब्रिटिश हुकूमत को अपना बोरिया बिस्तर समेट लेना पड़ा। भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने में PM मोदी ने ऐसा काम किया कि दुनिया ने मोदी का लोहा मान लिया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार जिसको छूती है वही गायब हो जाता है। खगड़िया के पुल देखिए गायब हो गया। शराब दुकान को छुआ गायब हो गया हालांकि होम डिलीवरी हो रही है। बालू को छुआ अवैध व्यापार शुरू। इसका सबसे बड़ा कारण भ्रष्टाचार है। ये भ्रष्टाचार के लिए ही सत्ता में आते हैं।



मोदी ने कृषि व तकनीकी क्षेत्र में लाया बड़ा बदलाव : MLC सर्वेश कुमार

दरभंगा स्नातक क्षेत्र से MLC सर्वेश कुमार ने कहा कि पीएम मोदी ने किसानों के उपज को बढ़ाने के लिए नैनो खाद का इजाद किया। बेगूसराय में नया खाद कारखाना दिया। मवेशियों के नश्ल सुधार के लिए उपाय किए हैं। यानी किसानी के क्षेत्र में तकनीकी विस्तार किया जा रहा है जिससे किसानों के आय में वृद्धि हुई है।

बेगूसराय से कोई हो प्रत्याशी, कमल व मोदी को देख कर कीजिए वोट: रजनीश कुमार

पूर्व MLC रजनीश कुमार ने कहा कि बेगूसराय से कोई प्रत्याशी हो आप नरेंद्र मोदी के चेहरे व कमल निशान को देखिए और बीते चुनाव से अधिक वोट से जीतिए। मोदी सरकार ने सांसद भोला बाबू से लेकर अबतक 50 हजार करोड़ रुपये का उद्योगिक निवेश किया है। इस जिले के विकास का जब इतिहास लिखा जाएगा तो नरेंद्र मोदी उसमें अग्रणी दिखाई देंगे।

सभा की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सीताराम सिंह ने की जबकि संचालन अमिय रंजन पोद्दार ने किया। बैठक को सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार अमर, निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, पूर्व MLA श्रीकृष्ण सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोजिनी भारती, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित सन्नी, बबन कुमार पवन सहित दर्जनों नेताओं ने संबोधित किया। मौके पर सभी प्रतिभागी कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!