CPI के मोदी हटाओ-देश बचाओ नारे से गूंजा शहर, जेल भरो सत्याग्रह आंदोलन में दिखा जनसैलाब
Ad Place!

CPI के मोदी हटाओ-देश बचाओ नारे से गूंजा शहर, जेल भरो सत्याग्रह आंदोलन में दिखा जनसैलाब

THN Network 





आंदोलनकारियों ने किया समाहरणालय के दोनों गेट को जाम, तीसरे गेट से डीएम पहुंचे आफिस

CPI के जिला सचिव व पूर्व विधायक अवधेश राय ने 5 हजार कार्यकर्ताओं ने के गिरफ्तारी का किया दावा


BINOD KARN


BEGUSARAI: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) बिहार राज्य परिषद के जेल भरो सत्याग्रह अभियान का दूसरे चरण में बेगूसराय जिला सत्याग्रह कार्यक्रम में आंदोलनकारियों ने मोदी हटाओ-देश बचाओ के नारे जमकर लगाए।

मोदी हटाओ - देश बचाओ नारे के तहत आयोजित जेल भरो सत्याग्रह आंदोलन का नेतृत्व कर रहे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बेगूसराय जिला मंत्री व पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय कर रहे थे।

इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव श्री राय ने कहा कि पीएम मोदी के राज में संविधान और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही है। महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और बलात्कार की घटनाएं हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोकसभा सदस्य बृजभूषण सिंह द्वारा महिला पहलवानों के साथ बलात्कार की घटना के बावजूद सरकार अपने शासन तंत्र के बल पर उसे बचाने में लगी है। 

सीपीआई नेता ने कहा कि देश के अंदर अडानी द्वारा लूट की घटनाओं पर पर्दा डालने के लिए सत्ताधारी दल ने संसद नहीं चलने दिया। संसद के अंदर विरोध करने वाली ताकत पर गैर कानूनी कार्रवाई की गई। किसानों के साथ किए गए वादे के अनुसार फसल का वाजिब कीमत अभी तक नहीं दिए गए। बेरोजगार नौजवानों से रोजगार छीना लिया गया।

उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के नाम पर पूरे देश की शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करने की साजिश की जा रही है। इतिहास को बदला जा रहा है। नफरत का बीज बोकर सत्ता हथियाने के लिए हिंसक घटनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसके विरुद्ध आज पूरे राज्य में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने जेल भरो सत्याग्रह आंदोलन चलाया गया है। उन्होंने दावा किया कि बेगूसराय जिले के अंदर आज 5 हजार की संख्या में आंदोलनकारियों ने अपनी गिरफ्तारी दी। प्रशासन व्दारा नगर थाना को जेल घोषित कर आंदोलनकारियों को वहां घंटों रखा गया। बाद में गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया।

बताते चलें कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा जिला मंत्री सह पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय, राज्य परिषद सदस्य राजेंद्र चौधरी, एआईएसएफ के राज्य अध्यक्ष अमीन हमजा के नेतृत्व में सत्याग्रह सह जेल भरो आंदोलन कार्यक्रम के तहत 10:00 बजे ही सीपीआई कार्यकर्ताओं का हुजूम समाहरणालय पर जमा होना शुरू हो गया।

गिरफ्तारी देने वालों में जिला मंत्री के अलावा संगठन मंत्री राजेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह, विधायक रामरतन सिंह एवं सूर्यकांत पासवान, पूर्व विधान पार्षद उषा सहनी, अनिल कुमार अंजान,

एआईएसएफ राज्य अध्यक्ष अमीन हमजा, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजकिशोर, महिला नेत्री ललिता कुमारी, पोखरिया के वार्ड पार्षद शगुफ्ता ताजवर, संजीव कुमार सिंह, सुरेश साहनी, जितेंद्र कुमार जीतू, राम पदारथ सिंह, उदयचंद्र झा, विद्यानंद सिंह, प्रताप नारायण सिंह, मनोज पटेल, टुनटुन दास, एआईएसएफ जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार, जिला सचिव हसमत बालाजी, राज्य परिषद सदस्य कैसर रेहान, चंद्र भूषण सिंह जुलम, परमानंद सिंह, भूषण सिंह, राजेश शर्मा, बीरबल राम, प्यारे दास, सत्यम कुमार, बिंदेश्वरी महतो, प्रकाश पासवान, रामचंद्र पासवान, अरविंद सिंह, नूर आलम, नवीन सिंह, प्रहलाद सिंह, चंद्र प्रकाश नारायण सिंह, आनंद प्रसाद सिंह, रामाधार सिंह, शंभू देवा, रामकुमार सिंह, अशोक प्रसाद सिंह, सुमन कुमार, नितेश कुमार मोनू सभी अंचल के सचिव, परिषद और शाखा सचिव आदि शामिल हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!