पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म : वंदना रंजन
Ad Place!

पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म : वंदना रंजन

THN Network 

भूमिहार महिला समाज की टीम ने अग्नि पीड़ित परिवार के लड़की की शादी के लिए दी सामग्री


BINOD KARN

BEGUSARAI: भूमिहार महिला समाज द्वारा सिंहमा (पथला टोल) अग्नि पीड़ित परिवार के लड़की की शादी के लिए सामग्री से सहयोग कर मानवता की मिसाल पेश किया है। सिहमा पंचायत के पथला टोल में रविवार की देर रात आग लगने से 200 घर जल कर राख हो गया था। आलम यह कि पीड़ित परिवारों के पास बदन पर कपड़े के अलावा कुछ बचा ही नहीं। सबसे बड़ी समस्या तो उनके समक्ष उपस्थित हो गया जिन्होंने बेटी की शादी तय कर रखी थी। इस स्थिति से जब असम व मेघालय भूमिहार महिला समाज की कार्यकारी अध्यक्ष वंदना रंजन अवगत हुईं तो वे द्रवित हो गई। वंदना का मायके बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र के रतनपुर है। उनके भाई संत जोसेफ स्कूल के निदेशक सह कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक कुमार हैं। 



वंदना रंजन ने कहा है कि पीड़ित मानवता की सेवा जीवन का सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने बताया कि अग्नि पीड़ित परिवार में शादी का सारा सामान जल जाने के कारण हम लोगों ने यह फैसला लिया कि दोनों लड़कियों के शादी में लगने वाले सारे समान से बेटियों की शादी में मदद की जाए। उल्लेखनीय है कि श्रीमती वंदना रंजन सिंहमा गांव की बहू हैं जिनके पति राजेश रंजन गुवाहाटी में कार्यरत है और उनके ससुर श्याम किशोर प्रसाद सिंह भारतीय स्टेट बैंक के सेवानिवृत उप महाप्रबंधक रह चुके हैं। इस नेक कार्य के अवसर पर भूमिहार महिला समाज की रूही कुमारी मौजूद थीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!