भूमि विवाद में मारपीट व फायरिंग, दो सगे भाइयों को मारी गोली, घायल की स्थिति नाजुक
Ad Place!

भूमि विवाद में मारपीट व फायरिंग, दो सगे भाइयों को मारी गोली, घायल की स्थिति नाजुक

THN Network 


BINOD KARN

BEGUSARAI : जिले के बलिया थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत के जगदीशपुर दियारा के वार्ड नंबर 4 में गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर हुई दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी की गई। गोली लगने से खिलाड़ी ठाकुर के दोनों पुत्र अर्जुन ठाकुर (50) व राजकुमार ठाकुर (45) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी तबतक भाग निकला था। पुलिस घायल दोनों भाइयों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां से बेहतर इलाज के लिए दोनों को बेगूसराय रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार एक घायल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। 

ग्रामीणों ने बताया कि मकान निर्माण कार्य को लेकर बमबम यादव व नीतीश यादव के साथ अर्जुन ठाकुर का भूमि विवाद चला आ रहा था। इसी बीच अर्जुन ठाकुर विवादित जमीन पर आज निर्माण कार्य शुरू कर दिया। अर्जुन ठाकुर का कहना था कि पंचायत में जहां सीमांकन किया गया उसी के अनुसार वह निर्माण कार्य शुरू किया है। जबकि दूसरा पक्ष यह मानने को तैयार नहीं था। निर्माण कार्य को रोकने को लेकर दूसरे पक्ष के दर्जन से अधिक लोग पहुंच गए। विवाद गाली-गलौज से शुरू होकर लाठी-डंडे व गोलीबारी तक पहुंच गई। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है, लेकिन खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!