Eid पर बखरी में Security tight, SDM सन्नी की भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील
Ad Place!

Eid पर बखरी में Security tight, SDM सन्नी की भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील

THN Network 


BAKHRI/ BEGUSARAI : बखरी के नए SDM सन्नी कुमार सौरव ने ईद को लेकर आयोजित शांति समिति की मीटिंग में अनुमंडल क्षेत्र के नागरिकों से ईद पर भाईचारा और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बखरी अनुमंडल क्षेत्र के बारे में उन्हें फीडबैक मिला है कि यहां के नागरिक गंगा-जमुनी तहज़ीब और संस्कृति में यकीन रखते हैं। लिहाज़ा इस बार ईद के मुबारक मौके पर भी इस परंपरा का पालन करते हुए शांति और भाईचारा बनाए रखेंगे। वे अनुमंडलीय सभागार में बुधवार को अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक SDM की अध्यक्षता के मौके पर बोल रहे थे।



बैठक को संबोधित करते हुए SDM श्री सौरव ने सभी लोगों से ईद का पर्व आपसी भाईचारे के साथ शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि बखरी क्षेत्र की सभ्यता और संस्कृति हमेशा ही गंगा जमुनी तहजीब की रही है। यहां के निवासी होली, दशहरा, दीपावली, ईद, बक़रीद का पर्व आपस में मिल जुलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाते आए हैं। इस संस्कृति और  रवायत को अक्षुण्ण बनाए रखें। उन्होंने कहा कि फिर भी एहतियात के तौर पर अनुमंडल में कंट्रोल रूम बना दिए गए हैं। जहां मजिस्ट्रेट को तैनात कर दिया गया है। इसके अलावे सभी इलाकों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारी व बल तैनात कर दिए गए हैं। जो पर्व के अवसर पर हर गतिविधि पर नजर बनाए रखेंगे।




 बैठक को संबोधित करते हुए SDPO चंदन कुमार ने कहा कि सभी ईदगाहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल व चौकीदारों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। उन्होंने पुलिस द्वारा असमाजिक तत्वों व अफवाह फैलाने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखने का आश्वासन दिया है। खासकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले बख्शें नहीं जाएंगे। शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर फ्लैग मार्च निकाला जाएगा।
बैठक में DCLR किशन कुमार, अपर SDO शहजाद अहमद, नगर कार्यपालक पदाधिकारी (EO) नीलम श्वेता, बखरी SHO हिमांशु कुमार सिंह, CO शिवेन्द्र कुमार, RSS के जिला संघचालक मनोरंजन कुमार वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष दिलीप केशरी, सामाजिक कार्यकर्ता मो. अलीराज, जिला परिषद सदस्य घनश्याम राय, अमित देव, पूर्व मुखिया अब्दुल हलीम, तुफैल अहमद खान, सुरेश सहनी, अधिवक्ता मनोहर केशरी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कमलेश कंचन, अधिवक्ता गौरव कुमार, मो शमीम, पार्षद हीरा कुमार राम के अलावा बखरी, नावकोठी व गढपुरा के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!