पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी, बलिया में मारपीट और पथराव के बाद शांति
Ad Place!

पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी, बलिया में मारपीट और पथराव के बाद शांति

THN Network 


BINOD KARN

 
BEGUSARAI : पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी से बलिया थाना क्षेत्र के मिरद टोली में एक शख्स के साथ मारपीट के बाद पथराव और इस कारण दो समुदायों के बीच उत्पन्न तनाव और शांति भंग की आशंका टल गई। इसमें स्थानीय सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की भी अहम भूमिका रही।



दरअसल, गुरुवार की रात्रि मिरद टोली के समीप स्थित पंचायत भवन के पास ताड़ीखाना में रास्ता चलते राहगीर मिरदाह टोली निवासी मोहम्मद नदीम अख्तर के साथ कुछ असामाजिक तत्व के द्वारा नशे की हालत में मारपीट की गई। इस घटना के प्रतिक्रिया स्वरूप जमकर पथराव की घटना हुई। इसके बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया और कभी भी शांति भंग की आशंका व्याप्त हो गई। हालांकि पुलिस-प्रशासन की सक्रियता के कारण स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस पूरे मामले पर निगरानी रखने व जांच पड़ताल के लिए सीसीटीवी फुटेज का सहारा ले रही है। 



 स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे मामले के विवाद का कारण बीच आबादी में ताड़ीखाना का होना है। इस कारण नशे की हालत में प्रायः नशेड़ियों द्वारा उत्पात मचाया जाता है। स्थानीय प्रशासन ने ताड़ीखाना को बंद करने की घोषणा कर शांति समिति की बैठक की है। पथराव की घटना बलवाही चौक पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची बलिया पुलिस की मौजूदगी में भी कुछ देर तक पथराव की घटना होती रही। पथराव पर स्थानीय पुलिस प्रशासन के द्वारा काबू पाए जाने के बाद भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई।



 देर रात 12 बजे तक दोनों पक्षों के साथ सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों के साथ शांति समिति की बैठक की। घायल का इलाज बलिया के निजी अस्पताल में कराया गया। शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता बलिया SDM रोहित कुमार कर रहे थे। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि शुक्रवार की सुबह सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि के नेतृत्व में एक शांति मार्च दोनों समुदाय के टोला मोहल्ला में निकालकर सबको शांति बनाए रखने की अपील की गई। इसके बाद शुक्रवार दिनभर आज भी माहौल शांत रहा और किसी प्रकार का कोई तनाव नहीं देखने को मिल रहा था। शुक्रवार की सुबह जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के शांति मार्च नगर परिषद के मुख्य पार्षद मोहम्मद जमालुद्दीन और वरिष्ठ चिकित्सक सामाजिक कार्यकर्ता डॉ जयप्रकाश अग्रवाल संयुक्त रूप से कर रहे थे। शांति समिति की बैठक में SDPO कुमार वीर धीरेंद्र, BDO सुधीर कुमार, CO चंदन कुमार, बलिया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार, मुख्य पार्षद मोहम्मद जमालुद्दीन, पूर्व वार्ड पार्षद अरुण महतो, अधिवक्ता मोहम्मद शाहिद, पूर्व प्रमुख मशकूरआलम, BJP के नगर मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह उर्फ मुन्ना, वार्ड पार्षद अविनाश कुमार, शिवनारायण शर्मा, देव कुमार, डॉ जयप्रकाश अग्रवाल, जाप के नेता राजकुमार सिन्हा, कांग्रेस नेता हारून रशीद, मोहम्मद आजाद, पूर्व प्रमुख कुंदन यादव, प्रमोद यादव, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद ऐनुल हक, पूर्व पार्षद मोहम्मद जाकिर सहित दर्जनों गणमान्य लोग शांति समिति की बैठक में मौजूद थे। फ्लैग मार्च में भी इन सभी जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता के अलावा वार्ड पार्षद सनोज सरोज, मोहम्मद फैजी, मोहम्मद सन्नी, विकास कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद सोहेल बहादुर यादव, उप मुख्य पार्षद के प्रतिनिधि अरविंद यादव, युवा राजद के जिला अध्यक्ष फैजुर रहमान, बलिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद फरोग उर रहमान, अधिवक्ता सुनील कुमार, सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। बीती रात मारपीट एवं पथराव की घटना के बाद प्रशासन को दो समुदायों के बीच झड़प होने तथा स्थिति तनावपूर्ण होने की खबर मिलते ही प्रशासन भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहा। जिसमें बलिया, साहेबपुर कमाल, डंडारी, मटिहानी, बेगूसराय मुफस्सिल, रिफाइनरी ओपी सहित कई थाना की पुलिस मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!