कांग्रेसियों ने किया LIC व SBI के ब्रांच पर धरना- प्रदर्शन, कहा PM के निकटवर्ती मित्र ने किया घोटाला
Ad Place!

कांग्रेसियों ने किया LIC व SBI के ब्रांच पर धरना- प्रदर्शन, कहा PM के निकटवर्ती मित्र ने किया घोटाला

THN Network (Desk): 






BINOD KARN

BEGUSARAI: जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बेगूसराय के LIC व SBI के शाखा पर धरना - प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में सरकार प्रायोजित आर्थिक घोटाले में देश के प्रधानमंत्री क़े सबसे करीबी कॉर्पोरेट मित्र आडाणी ने न सिर्फ करोड़ो आम निवेशकों की पूंजी लूट ली बल्कि जीवन बीमा निगम और स्टेट बैंक जैसी संस्थाओं का दिवाला निकाल दिया। इसी घोटाले के खिलाफ आवाज बुलंद करने जिला कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हैं। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह कर रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ता पोखड़िया स्थित मुख्य कार्यालय एलआईसी और एसबीआई  ब्रांच बेगूसराय कार्यालय क़े समक्ष विरोध प्रदर्शन किया और धरना पर बैठ कर केंद्र सरकार के नारेबाजी करते हुए जेपीसी से जांच की मांग कर रहे थे।

  धरने क़े दौरान संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि विपक्ष क़े नेता राहुल गांधी वर्षों से जिस बात का जिक्र कर रहे थे आखिरकार वही हुआ। पर इस संवेदनहीन और घोटालेवाज सरकार ने न सिर्फ मामले पर कोई ध्यान नहीं दिया बल्कि सरकार क़े संरक्षण में चल रहे इस महाघोटाले में खुद ही डूब गई। सरकार की इस अदूरदर्शी और खाओ पकाओ की नीति का परिणाम यह है कि देश का सबसे बड़ा आर्थिक संस्थान SBI और LIC डूबने क़े कगार पर है। साथ में ऐसे करोडो निवेशक जिन्होंने अपनी जमा पूंजी सरकार क़े भरोसे शेयर बाजार में लगाई उनकी भी गाढी कमाई लूट गई है।
  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार रत्नेश टुल्लू ने कहा कि इस महाघोटाले ने देश की आर्थिक साख को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बट्टा लगा दिया है। इस कारण दुनिया की हरेक रेटिंग एजेंसी भारत को शक की निगाह से देख रही है। ना खाऊंगा न खाने दूंगा क़े ढकोसले की पोल एक झटके में खुल चुकी है। जब तक इस घपले की JPC जांच की घोषणा सरकार नहीं करती है हमारा आंदोलन जारी रहेगा। इस विरोध प्रदर्शन में  जिलाध्यक्ष क़े साथ जिला महासचिव सावर कुमार, बेगूसराय प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, बीरपुर प्रखंड अध्यक्ष धर्मराज सहनी,मिथलेश सिंह,युवा प्रदेश महासचिव आलोक कुमार आनंद, बेगूसराय विधानसभा युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सह पंचायत समिति सदस्य इमरान, सुजीत चौधरी, मो. इरसाद, मो. शफीक सोशल मीडिया प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित सिंह, अधिवक्ता आलोक कुमार, विकास कुमार, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल कुमार, नगर कांग्रेस अध्यक्ष ब्रजेश कुमार प्रिंस, कृष्णानंद चौधरी, विजय शर्मा, जयनारायण सहनी आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!