पुण्यतिथि पर याद किए गए पं. दीनदयाल - Din Dayal Upadhyay
Ad Place!

पुण्यतिथि पर याद किए गए पं. दीनदयाल - Din Dayal Upadhyay

THN Network (Desk): BINOD KARN 

राजकिशोर सिंह ने कहा अंतिम व्यक्ति का उत्थान था पंडित जी का लक्ष्य


BEGUSARAI: अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उत्थान दीनदयाल जी का परम लक्ष्य था। उक्त बातें भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि के अवसर पर नगर के वार्ड नंबर 40 के बूथ संख्या-1 पर सर्वोदयनगर ठाकुरबाड़ी में आयोजित समारोह में कहीं।

 मौके पर उपस्थित सभी नेता व कार्यकर्ता ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। उन्होंने कहा कि दीनदयाल जी एकात्म मानववाद दर्शन के प्रणेता थे। हर मानव का जनकल्याण उनका मूल उद्देश्य था। सामाजिक मूल्यों की स्थापना तथा सामाज में हरेक वर्ग का उत्थान ही परम लक्ष्य था।वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता थे।

वहीं जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि दीनदयाल जी एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी। 

  वहीं युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राममूर्ति चौधरी ने दीनदयाल जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम युवा पीढ़ी को उनके पद चिन्हों पर चलकर उनके सपनों का हिंदुस्तान बनाना है। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री त्री बब्लेश पार्थ सारथी, मीडिया प्रभारी मोनू कुमार, युवा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष शशांक शेखर, प्रवक्ता सत्यम चंद्र, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष  देवानंद कुशवाहा भाजपा नेता शशिकांत दास,बबन कुमार पवन ने भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर अपने विचार रखे तथा उनके मूल्यों को स्थापित करने का आह्वान किया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!