स्मार्ट मीटर से मनमानी बिल पर नहीं लगी रोक तो लोजपा करेंगी आंदोलन: सुरेंद्र विवेक
Ad Place!

स्मार्ट मीटर से मनमानी बिल पर नहीं लगी रोक तो लोजपा करेंगी आंदोलन: सुरेंद्र विवेक

THN Network



BINOD KARN


BEGUSARAI: बिहार प्रदेश द्वारा प्रस्तावित प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) बेगूसराय के जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान की अध्यक्षता में बुधवार को होटल जेम्स में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस मौके पर लोजपा के बिहार अभियान चुनाव प्रमुख सुरेंद्र विवेक ने कहा कि नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा मनमानी बिल भेजने एवं जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगने से बिहार की जनता में कंपनी के प्रति भारी असंतोष है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता के बारे में नहीं सोचते हैं। समाधान यात्रा निकलने से नहीं होगा। सभी योजनाओं में गड़बड़ी हो रही है जिसमें सबसे ज्यादा बिजली विभाग में घोटाला हो रहा है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के माध्यम कंपनी के व्दारा मनमानी बिजली बिल वसूलने पर बिहार सरकार ने उचित कदम नहीं उठाया तो लोजपा इसके खिलाफ जनांदोलन करेगी।

वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष राम विनोद पासवान ने कहा कि बिजली विभाग में स्मार्ट मीटर कि जब जांच होगी तो सरकार का सबसे बड़ा घोटाला नजर आएगा। पंचायती राज के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा देवी ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने से बिजली बिल अधिक आता है जिसमें जनता परेशान है। आम जनमानस को ध्यान में रखते हुए कंपनी के नई नीति में सुधार की जानी चाहिए। प्रदेश सचिव मनोज पोद्दार ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने से सूबे बिहार में आम जनमानस परेशान है। बिजली विभाग मनमानी बिल एवं जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगा कर जनता को परेशान रही है। लोजपा जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान ने कहा कि सरकार बिजली विभाग को निजीकरण कर कंपनी को लाभ पहुंचा रही है। इस कंपनी को लाभ पहुंचाने वाला नियमावली को सुधारा किया जाए। सरकार अगर जनता के हित को चाहती है तो पहले वाला मैनुअल मीटर लगाया जाए जिससे गरीब तबका के लोग भी बिजली का सुख प्राप्त कर सके। युवा के जिला अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि स्मार्ट मीटर का रीडिंग अधिक चलता है। चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जालंधर राय, महिला सेल के जिला अध्यक्ष कुमारी माला, लेबर सेल के जिला अध्यक्ष बहोर पासवान, अल्पसंख्यक के जिला अध्यक्ष मोहम्मद नसीर सभी जिला अध्यक्ष ने कहा कि स्मार्ट मीटर में रीडिंग अधिक आता है, जिससे जनता परेशान है। लोजपा नेता राजेश कुमार, उमेश पासवान, कमल कुमार, शारदा सिन्हा, कुमार संजीव, न्यूटन कुमार सहित दर्जनों लोजपा नेता उपस्थित थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!