हजारों हाथों में तिरंगा और गगनभेदी नारों के साथ भारत जोड़ो यात्रा बखरी से गढ़पुरा नमक सत्याग्रह स्थल पहुंचा
Ad Place!

हजारों हाथों में तिरंगा और गगनभेदी नारों के साथ भारत जोड़ो यात्रा बखरी से गढ़पुरा नमक सत्याग्रह स्थल पहुंचा

THN Network





BAKHRI/BEGUSARAI: हजारों का हुजूम... हाथों में तिरंगा... और नफ़रत खत्म कर भारत जोड़ने का जुनून इसी संदेश के साथ भारत जोड़ो यात्रा बखरी के बहुरामामा की ऐतिहासिक धरती से गढ़पुरा के ऐतिहासिक नमक सत्याग्रह स्थल तक पहुंच चुकी है। यात्रा अनवरत जारी है और यह अब समस्तीपुर की तरफ बढ़ रही है। 

आजादी के बाद कांग्रेस द्वारा आयोजित किसी कार्यक्रम में जुटने बाली भीड़़, कार्यकर्ताओं का सैलाब और नेताओं की एकजुटता के मामले में इस यात्रा ने इतिहास रच दिया है।  रात्रि विश्राम बखरी के सेंट पॉल स्कूल में करने के बाद बुधवार सुबह करीब 10 बजे भारत जोड़ो यात्रा बखरी बाजार से शुरू हुआ। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सांसद डॉ अखिलेश सिंह के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह, बेगूसराय की पूर्व MLA अमिता भूषण, बखरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलेश कंचन आदि क़े नेतृत्व में यात्रा बखरी के अंबेडकर चौक, मक्खाचक, रामपुर, सिमरी होते हुए गढ़पुरा प्रखंड में प्रवेश किया। इसके बाद यात्रा सोनमा, कुम्हारसों होते हुए गढ़पुरा के ऐतिहासिक नमक सत्याग्रह स्थल पहुंचा, जहां महात्मा गांधी के आह्वान पर स्वतंत्रता संग्राम के दौरान बिहार में सबसे पहले डॉ श्री कृष्ण सिंह ने अंग्रेजों के नमक कानून को तोड़ा था। कार्यक्रम क़े दौरान अमिता भूषण द्वारा तमाम पदयात्रियों और नेताओं को शाल, चादर और कंबल देकर सम्मानित किया गया।

  इससे पहले बुधवार सुबह ध्वजारोहण और बच्चों क़े सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ यात्रा शुरू हुई। यात्रा बखरी से कुम्हारसो पहुंचने के पश्चात दोपहर के भोजन के लिए रूका। इसके बाद यात्रा फिर से चलता हुआ छौड़ाही पहुंचा जहां यात्री रात्री विश्राम के लिए रूके हैं। अगले दिन यात्रा यहाँ से शुरू होकर अगले पड़ाव क़े लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह, मदन मोहन झा, अवधेश सिंह, अमिता भूषण, ब्रजेश पांडे, राजकुमार राजन, अर्जुन सिंह, रजनीकांत पाठक, राजीव कुमार, मिन्नत रहमानी, धर्मवीर शुक्ला,  बंटी चौधरी, आशुतोष शर्मा, आभा सिंह, अभिषेक कुमार, प्रवीण कुशवाहा, आकाश सिंह, माधव झा, कंचना सिंह, अनामिका शर्मा के साथ साथ नारायण सिंह, सार्जन सिंह, गरीब दास, अनुपम अन्नू, रजनीश सिंह, जय प्रकाश साह, अमित कुमार, संजीव सिंह, धर्मराज सहनी, राजेंद्र पासवान, शशि शेखर राय, रत्नेश टुल्लू, कुशमेश कुमार, शिवम् गौतम,  मोहित कुमार, आनंद प्रेम , आशीष कुमार, आभाष झा, राजेश महतों, ब्रजेश कुमार, राघव कुमार,  ब्रजेश प्रिंस , मिथिलेश सिंह, अभिषेक कुमार, अजीत कुमार, राम विलास सिंह, के के राय, हीरा कुमार, रेनू सिंह, राकेश सिंह, संजय सिंह समेत हजारों नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!