हम देखते ही रह गए, चला गया गंगा विलास क्रूज, विवाद गहराया, जिला प्रशासन ने रखा अपना पक्ष
Ad Place!

हम देखते ही रह गए, चला गया गंगा विलास क्रूज, विवाद गहराया, जिला प्रशासन ने रखा अपना पक्ष

THN Network




BINOD KARN


BEGUSARAI: विश्व की सबसे बड़ी एमवी गंगा विलास क्रूज 18 जनवरी को सिमरिया में नहीं रूकी और उसके स्वागत में जुटी सैकड़ों लोगों की भीड़ व सुरक्षा के खड़ी जिला प्रशासन को निराशा हाथ लगी। यानी कहें कि हम देखते ही रह गए सामने से चला गया गंगा विलास क्रूज। क्रूज के नहीं रूकने से गहराया विवाद जब राजनीतिक रूप लेने लगा तो जिला प्रशासन को विज्ञप्ति जारी करनी पड़ी।

क्या कहना है जिला प्रशासन का ?

विश्व की सबसे लंबी रीवर क्रूज एमवी गंगा विलास एवं क्रूज पर सवार विदेशी सैलानियों की सिमरिया धाम में आज निर्धारित आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन, बेगूसराय द्वारा सिमरिया धाम के बालू धाम घाट में सभी आवश्यक तैयारियां की गई थी। इस क्रम में सिमरिया धाम में समुचित रूप से विधि-व्यवस्था संधारण हेतु पर्याप्त संख्या में वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति के साथ ही विदेशी सैलानियों के स्वागत आदि हेतु आवश्यक तैयारिया की गई थी। हालांकि, रीवर क्रूज एमवी गंगा विलास का सिमरिया धाम में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं रुकने संबंधी निर्णय क्रूज प्रबंधन द्वारा लिया गया है तथा इस संबंध में क्रूज प्रबंधन द्वारा जिला प्रशासन, बेगूसराय को स्पष्ट तौर पर कोई सूचना नहीं दी गई थी।

रीवर क्रूज एमवी गंगा विलास एवं क्रूज पर सवार विदेशी सैलानियों की सिमरिया धाम में आगमन के मद्देनजर MLA कुंदन कुमार एवं सुरेंद्र मेहता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

इसके साथ-साथ जिला पदाधिकारी, बेगूसराय रोशन कुशवाहा के निर्देशानुसार, रीवर क्रूज एमवी गंगा विलास एवं क्रूज पर सवार विदेशी सैलानियों की सिमरिया धाम में निर्धारित आगमन के मद्देनजर अपर समाहर्ता, बेगूसराय राजेश कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक (मु.) श्रीमती निशीत प्रिया, अनुमंडल पदाधिकारी, बेगूसराय सदर रामानुज प्रसाद सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार, प्रभारी पदाधिकारी राजस्व शाखा शशि कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी भुवन कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बरौनी वीरेंद्र कुमार, अंचलाधिकारी, बरौनी सुजीत सुमन सहित अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।


क्या कहते हैं सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार अमर का 

क्षेत्रीय सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार अमर का कहना है कि राष्ट्रीय महत्व के सिमरिया घाट के विकास को रोकने की बड़ी साजिश है।

सिमरिया राष्ट्र कवि रामधारी से दिनकर की जन्मभूमि मां वैदेही की स्मृति भूमि और विद्यापति  आराध्य भूमि है। इसका धार्मिक एवं पर्यटन के दृष्टिकोण से राष्ट्रीय महत्व है। इसी को देखते हुए गंगा विलास क्रुज के ठहराव स्थल के रूप में चिन्हित किया गया था। इससे बेगूसराय और सिमरिया के आसपास के क्षेत्रों का पर्यटन के दृष्टिकोण से विकास होता। राज्य सरकार में बैठे हुए कुछ लोग जो सिमरिया और बेगूसराय के विकास को अवरुद्ध करना चाहते हैं एक साजिश के तहत क्रूज़ के ठहराव को स्थगित करवा दिया।

यह बेगूसराय और सिमरिया के विकास को रोकने की एक बड़ी साजिश है। इसका जनता की मदद से पुरजोर विरोध किया जाएगा।

क्या कहते हैं जदयू जिलाध्यक्ष रूदल राय

EX MLC सह जदयू जिलाध्यक्ष रूदल राय का कहना है कि बिहार सरकार को बदनाम करने के लिए भाजपा नेता अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। उन्हें विधि-विधान का कुछ भी कुछ भी ज्ञान नहीं है। उन्होंने कहा कि क्रूज के रूकने व नहीं रूकने से बिहार सरकार का कोई वास्ता नहीं है। बिहार सरकार को सुरक्षा प्रदान करनी थी और जिला प्रशासन सुरक्षा को लेकर मुस्तैद दिखी। भाजपा का काम है किसी को बदनाम करने का सो वह कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास पुरूष हैं। विकास के कार्यों में कभी बाधा नहीं डालते यह बिहार के निवासियों को भली-भांति पता है। भाजपा के प्रलाप से कुछ होना-जाना नहीं है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!