क्या JD(U) का दो फाड़ करेंगे उपेंद्र कुशवाहा, BJP के साथ राजनीतिक डीलिंग फाइनल!
Ad Place!

क्या JD(U) का दो फाड़ करेंगे उपेंद्र कुशवाहा, BJP के साथ राजनीतिक डीलिंग फाइनल!

THN Network



VIKAS VERMA 

NEW DELHI/PATNA : नीतीश कुमार से नाराज़ चल रहे उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी राहें जुदा कर ली हैं। भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक वह JD(U) का दो फाड़ करने के अभियान में जुटे हैं। कुशवाहा के नए राजनीतिक साझीदार BJP उन्हें इस अभियान में खुलकर मदद दे रही है। 

मालूम हो कि कुशवाहा ने दो साल पहले अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता (RLSP) का JD(U) में विलय करवा दिया था और वह JD(U) के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष बनाए गए थे। लेकिन  उप मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज़ उपेंद्र कुशवाहा ने अब सारा खेल पलट दिया है। वादाखिलाफ़ी करने के कारण अब वह परदे के पीछे से नीतीश से राजनीतिक बदला लेने के लिए चालें चल रहे हैं। हालांकि जानकारों का कहना है कि कुशवाहा जल्द ही अपनी राजनीतिक उलटबांसी का सार्वजनिक रूप से ऐलान भी करेंगे।

JD(U) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार को राजनीतिक झटका देते हुए पार्टी तोड़ने का फैसला कर लिया है। BJP के साथ पालिटिकल डीलिंग फाइनल करने के बाद वह अपनी पुरानी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) को फिर से पुनर्जीवित करने के विकल्प पर भी काम कर रहे हैं। यह सारा खेल दिल्ली में एम्स के VIP वार्ड से चल रहा है जहां कुशवाहा स्वास्थ्य जांच के नाम पर भर्ती हैं और साथ में अपने राजनीतिक पांसे फेक रहे हैं। बताया जाता है कि वह JD(U) को दो फाड़ करने की योजना पर काम कर रहे हैं और BJP उनके इस अभियान में उन्हें पूरा मदद कर रही है। सूत्रों के मुताबिक सारा खेल चुनाव आयोग से हो रहा है। चुनाव आयोग ही किसी राजनीतिक दल की मान्यता तय करने से लेकर पार्टी के झंडा, निशान और संविधान को तय करती है। राजनीतिक समीक्षकों का मानना है कि चूंकि उपेंद्र कुशवाहा अभी तक JD(U) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष बने हुए हैं, लिहाज़ा उनके फैसले से JD(U) किसी बड़े राजनीतिक संकट में घिर सकती है। कुछ जानकार उपेंद्र कुशवाहा के असंतोष को शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के असंतोष से तुलना कर रहे हैं और शिंदे स्टाइल में ही शिवसेना की तरह ही JD(U) के भी राजनीतिक संकट में फंसने की भविष्यवाणी कर रहे हैं। जो भी हो लेकिन इसका बिहार की राजनीति पर व्यापक असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। खासतौर पर परदे के पीछे चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम बिहार में नीतीश सरकार के विघटन के संकेत दे रहे हैं। उधर, JD(U) की राजनीतिक साझीदार राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पूरे राजनीतिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!