भारत जोड़ो यात्रा का बेगूसराय के बखरी में भव्य स्वागत
Ad Place!

भारत जोड़ो यात्रा का बेगूसराय के बखरी में भव्य स्वागत

THN Network


BAKHRI/ BEGUSARAI : भारत जोड़ो यात्रा का बेगूसराय के बखरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने भव्य स्वागत किया। मंगलवार दोपहर बाद करीब चार बजे यात्रा जैसे खगड़िया जिला की सीमा पार कर बेगूसराय जिला की सीमा में प्रवेश किया, बेला गांव के निकट बेगूसराय जिला कांग्रेस कमेटी के सैकड़ों कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हो गए। भारत जोड़ो यात्रा का यहां नेतृत्व कर रहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह की उपस्थिति में बेला गांव में खगड़िया कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बेगूसराय कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह को पार्टी का झंडा सौंपा। खास बात ये रही कि यहां भारत जोड़ो यात्रा में बखरी प्रखंड कांग्रेस कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश कंचन दूसरे दलों के भी बहुत से नेताओं व कार्यकर्ताओं को साथ लाने में कामयाब रहे। यहां यात्रा में लोजपा के वरिष्ठ नेता तुफैल अहमद खान और बड़ी संख्या में उनके समर्थक यात्रा में शामिल हुए और बेला गांव से बखरी बाजार तक यात्रा में शामिल हुए। तुफैल अहमद खान के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की चर्चा है। एक और बड़ा नाम जिसकी चर्चा यात्रा में हो रही है वह बेगूसराय के प्रमुख राजनीतिक हस्ती रतन सिंह की हो रही है। वह प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश सिंह के बेहद करीबी बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक डॉ अखिलेश सिंह रात्रि विश्राम भी रतन सिंह के आवास पर ही कर रहे हैं।

बेगूसराय जिला में भारत जोड़ो यात्रा बखरी प्रखंड के बहुआरा पंचायत की मुख्य सड़क से होते हुए परिहारा बाजार होकर गुजरते हुए बगरस चौक तक पहुंचा उसके बाद वहां स्थानीय लोगों ने भारत जोड़ो यात्रियों का चाय-पानी से स्वागत किया। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने फूल माला पहनाकर व पदयात्रियों पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया।

पदयात्रा में शामिल लोग नफरत छोड़ो भारत जोड़ो, मेरे देश का तिरंगा, नहीं चलेगा दोरंगा आदि नारे लगाते हुए बखरी की और रवाना हुआ। इसके बाद पदयात्रा बखरी के अंबेडकर चौक पहुंच डाॅ भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर फूल माला पहनाया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में आज नफरत फैलायी जा रही है। समाज व देश को बांटा जा रहा है। समाज व देश को जोड़ने के लिए यह पदयात्रा निकाली गई है। इधर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा बेगूसराय जिला में बखरी प्रखंड से शुरू हुआ है जो बुधवार को भी जारी रहेगा। बुधवार सुबह भारत जोड़ो यात्रा बखरी बाजार के रामा पैलेस से शुरू होकर अंबेडकर चौक, मक्खाचक, रामपुर होते हुए सिमरी, सोनमा होते हुए यात्रा गढ़पुरा प्रखंड में प्रवेश करेगी और पूरे जिले में कुल 45 किलोमीटर पदयात्रा होगी। 



इससे पहले मंगलवार को पदयात्रा करीब 10 किलोमीटर चलने के साथ ही शहर के सेंट पॉल स्कूल बखरी में मंगलवार शाम रात्रि विश्राम किया गया। यहां रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके बाद 18 जनवरी की सुबह नमक सत्याग्रह स्थल गढ़पुरा हेतु पदयात्रा रवाना होगी। पदयात्रा में कांग्रेस के एमएलसी मदन मोहन झा, ब्रजेश पांडे, कुमार आशीष, बंटी चौधरी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मिन्नत रहमानी, पूर्व मंत्री अवधेश सिंह, पूर्व विधायक अमिता भूषण, कुंदन गुप्ता, आशुतोष शर्मा, आभा सिंह, राजकुमार राजन, जिला परिषद अमित कुमार, अभय कुमार सिंह सार्जन, रतन सिंह, रत्नेश कुमार टुल्लू, जयप्रकाश गुप्ता, अभिषेक कुमार, अजीत गौतम, शशिशेखर राय, तारानंद सदा, शांति स्वामी, रामस्वरूप पासवान, राजेंद्र पासवान, रूबी शर्मा, शिवप्रकाश गरीब दास,रामबिलास सिंह, उदय सिंह, शतीश कुमार बीरू, मुरलीधर मुरारी, रुचि सिंह, प्रभांशु बिट्टू, आनद प्रेम, विवेक कुमार, राघव कुमार, प्रखंड अध्यक्ष कमलेश कंचन, सुमनजीत सुमन, ओवेश खान आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन रजनीकांत पाठक कर रहे थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!