बांका से आरंभ भारत जोड़ो यात्रा में बेगूसराय के कांग्रेसी नेता हो रहे हैं शामिल
Ad Place!

बांका से आरंभ भारत जोड़ो यात्रा में बेगूसराय के कांग्रेसी नेता हो रहे हैं शामिल

THN Network



BINOD KARN

BEGUSARAI: अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देश पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बिहार के बांका जिले के मंदार पर्वत से गया जिले के बोधगया तक आयोजित विशाल भारत जोड़ो यात्रा  में बेगूसराय जिले के कई कांग्रेसी नेता शामिल हो रहे हैं। जिसका नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन सिंह कर रहे हैं। उनके अगुआई में बेगूसराय से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नेता बांका की धरती पर पहुंचे। जिसमें भारत जोड़ो यात्रा के बेगूसराय कोऑर्डिनेटर व बिहार प्रदेश कांग्रेस सदस्य कुमार रत्नेश टुल्लू, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व संत जोसेफ स्कूल बेगूसराय के निदेशक अभिषेक सिंह, शाम्हों जिला परिषद सदस्य व बिहार कांग्रेस सदस्य अमित कुमार, दिवाकर सिंह, नीलेश कुमार, नारायण सिंह, सेवादल के जयप्रकाश गुप्ता, प्रभांशु कुमार बिट्टू, आनंद प्रेम, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रुबी शर्मा, प्रखंड अध्यक्षों में विजय सिंह, ओमप्रकाश सिंह, धर्मराज सहनी, नीतीश कुमार, मिथलेश कुमार सिंह, रेणु देवी, नाज हसन,  आभाष झा, राजेश महतो, राघव कुमार, मोहित कुमार, शिवम गौतम, हीरा झा, रूची सिंह, नीरज कुमार सहित सैकड़ों कांग्रेस शामिल हुए।



बताते चलें कि भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ 5 जनवरी को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह पदयात्रा लगभग 1300 किलोमीटर की दूरी तय कर बोधगया पहुंचेगी। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी भक्त चरण दास, प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा, विधायक दल के नेता अजीत शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा एवं अन्य गणमान्य नेता की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई। भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ के मौके पर बांका के मंदार की धरती पर राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए श्री खड़गे ने कहा कि भाजपा आरएसएस पूरे देश में धार्मिक उन्माद व अराजकता का माहौल पैदा कर रही है। नरेंद्र मोदी की सरकार देश को कमजोर कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता में आने से पूर्व नरेंद्र मोदी ने जनता से वादा किया था कि सरकार में आने पर प्रत्येक वर्ष दो करोड़ रोजगार दिया जाएगा। परंतु बेरोजगारों का क्या आलम है वह सभी लोग जानते हैं। देशभर में लगभग 30 लाख नौकरियों की पद खाली हैं। रेलवे में लगभग चार लाख नौकरियों के पद खाली हैं लेकिन युवाओं को भर्ती नहीं किया जा रहा है। युवाओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है केंद्र सरकार। रोजगार के नाम पर देश के युवाओं को अग्निवीर जैसी योजनाओं थोपी जा रही है जिसका पूरे देश भर में व्यापक विरोध युवाओं द्वारा किया गया था। इसके बावजूद केंद्र सरकार युवाओं पर अपनी योजना थोप रही है। नोटबंदी एवं कालाधन पर भी हमला बोलते हुए श्री खड़गे ने कहा कि देश के आम जनता को 15 लाख देने के वादे कहां गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!