बिहार में जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज: तापमान में गिरावट आने से बढ़ेगी ठंड - Weather in Bihar
Ad Place!

बिहार में जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज: तापमान में गिरावट आने से बढ़ेगी ठंड - Weather in Bihar


फिलहाल गया सबसे ठंडा, तो सीतामढ़ी रहा सबसे गर्म

बिहार में मौसम अब कभी भी करवट लेने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो पूरे राज्य भर में उत्तर पछुआ हवा का प्रभाव है। इसका प्रवाह अगले 5 दिनों तक रहने की संभावना है। ऐसे में अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। ऐसा ही मौसम रहने की वजह से सुबह और शाम में हल्की ठंड का एहसास होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार यानी 6 नवंबर के बाद मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल सकता है। तापमान में कई डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। छठ पूजा के बाद मौसम थोड़ा गरम रहा है। बीते दिन मंगलवार को पटना का न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को गया सबसे ठंडा रहा। यहां सबसे कम 16 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को सीतामढ़ी सबसे गर्म रहा, यहां का तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!