पंचायतीराज व्यवस्था को मजबूत व जनप्रतिनिधियों के सम्मान को लेकर आवाज उठाता रहूंगा: MLC राजीव कुमार
Ad Place!

पंचायतीराज व्यवस्था को मजबूत व जनप्रतिनिधियों के सम्मान को लेकर आवाज उठाता रहूंगा: MLC राजीव कुमार

BINOD KARN (THN Network)


BEGUSARAI: कांग्रेस नेता व MLC राजीव कुमार ने कहा है कि वे पंचायत प्रतिनिधियों के वोट से चुनकर आए हैं। इसलिए पंचायतीराज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही जनप्रतिनिधियों के मान-सम्मान को लेकर आवाज उठाता रहूंगा। वे शनिवार को रामदीरी उच्च विद्यालय में इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार का महागठबंधन सरकार पंचायत से लेकर नगर निगम व जिला परिषद सदस्यों को न सिर्फ सम्मान दे रही है, बल्कि विकास कार्यों में भी प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतिनिधि के समक्ष अगर कोई समस्या आती है तो वे सीधे उनसे संपर्क करें। वे निदान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के तस्वीर पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण से किया गया। उन्होंने इंदिरा गांधी के बलिदान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक जनार्दन प्रसाद सिंह ने की जबकि संचालन सुबोध कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर अतिथियों का स्वागत करते हुए AICC मेंबर अभय कुमार सिंह उर्फ सार्जन सिंह ने कहा कि MLC राजीव कुमार बहुत ही सुलझे हुए नेता हैं। कार्यकर्ताओं के प्रति उनके दिल में स्थान है। आप लोगों का स्नेह इन्हें प्राप्त है। यही वजह है कि जैसे ही हम लोगों ने उनसे समय मांगा वे यहां आएं हैं। उन्होंने मौके पर इंदिरा गांधी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी रामविलास सिंह, जिला पार्षद सह CPM के अंजनी कुमार सिंह, जिला पार्षद झूना सिंह, रंजीत कुमार सिंह, उगनदेव सिंह, व्यापार मंडल बछवाड़ा अध्यक्ष शशि प्रसाद राय, प्रखंड प्रमुख विश्वनाथ सिंह आदि ने भी अपने विचारों को रखा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!