गुजरात और दिल्‍ली के चुनावों में मोर्चा संभालेंगे बिहार के ये बड़े चेहरे, सुशील मोदी को मिली है खास भूमिका - Bihar BJP Faces
Ad Place!

गुजरात और दिल्‍ली के चुनावों में मोर्चा संभालेंगे बिहार के ये बड़े चेहरे, सुशील मोदी को मिली है खास भूमिका - Bihar BJP Faces

बिहार डेस्क (THN Network)


Bihar Politics: भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने गुजरात व दिल्ली एमसीडी चुनाव में बिहार भाजपा के दिग्गज नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी की ओर दो दशक से संगठन और सत्ता में शीर्ष पदों पर रहे डेढ़ दर्जन नेताओं को गुजरात में विधानसभावार भाजपा प्रत्याशी के लिए माहौल बनाने का बड़ा उत्तरदायित्व दिया गया है।

इन सभी नेताओं को मिली जिम्‍मेदारी 

इसके अलावा नेतृत्व ने सूक्ष्म चुनाव प्रबंधन के तहत अनुभवी और सभा में मतदाताओं के मिजाज भांपते हुए वाकपटु संबोधन के मंझे हुए कुशल चुनावी रणनीतिकारों को भी लगाया है। ऐसे नेताओं में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के अलावा नित्यानंद राय, पूर्व उप मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह, विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता सम्राट चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद जैसे वरिष्ठ नेताओं को पार्टी ने तीन से पांच दिन एक-एक विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

नितिन नवीन और संजीव चौरसिया भी जाएंगे

वहीं, पूर्व पथ निर्माण मंत्री और छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी नितिन नवीन को सूरत जिले के छह विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि बिहार भाजपा के महामंत्री और उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी संजीव चौरसिया को गुजरात के बलसाड और डांग जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे।

राधा मोहन शर्मा संभालेंगे एमसीडी का मोर्चा

भाजपा ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व कुशल संगठनकर्ता राधा मोहन शर्मा को दिल्ली नगर निगम चुनाव में कार्यक्रम संयोजक का अहम दायित्व दिया है। शर्मा नेताओं के सभा और कार्यक्रम तय करने के साथ ही चुनाव प्रबंधन भी संभालेंगे। वहीं, शर्मा को बिहारी बहुल मतदाता वाले क्षेत्रों पर फोकस करते हुए बिहार से नेताओं को बुलाने और चुनावी सभा कराने की भी जिम्मेदारी दी गई है। दिल्ली नगर निगम चुनाव में भी बिहार के तीन नेताओं स्टार प्रचाक बनाया गया है। इसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के अलावा राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी और सांसद राधा मोहन सिंह का नाम है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!