मेयर प्रत्याशी पिंकी देवी सेवा के बदले मांग रही आशीर्वाद, जारी रखेगी आपका सेवक आपके द्वार
Ad Place!

मेयर प्रत्याशी पिंकी देवी सेवा के बदले मांग रही आशीर्वाद, जारी रखेगी आपका सेवक आपके द्वार




BINOD KARN


BEGUSARAI: चुनाव आयोग से शुक्रवार को सिम्बल मिलने के बाद मेयर प्रत्याशी पिंकी देवी ने शनिवार को अपने चुनाव कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने बताया कि उन्हें चारपाई चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। पिंकी देवी वार्ड वार्ड 17 की निवर्तमान पार्षद हैं। उनके पति संजय कुमार 2013-16 तक ढाई वर्ष मेयर रहे हैं। पिंकी देवी ने पत्रकारों को बताया कि उनके पति मेयर पद से हटने के बाद भी नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य के लिए आवाज उठाई है तो कोविड 19 के संक्रमण काल व बाढ़ प्रभावित लोगों को सेवा व सहयोग करने में आगे रहे हैं। कहा  आपका सेवक आपके व्दार मुहिम में वे  अपने पति के साथ कोविड 19 संक्रमण काल में घर से बाहर निकल लोगों को मदद की। बाढ़ के समय सहायता अभियान में साथ गई। उनके 18 प्रत्याशी यानी कुल 19 उम्मीदवार मैदान में आतीं हैं। कोई बताए कि विपदा से लोग जब घिरे हुए थे तो वे कहां थी। उन्होंने कहा कि आपका सेवक आपके व्दार अभियान को वे आगे भी जारी रखेंगी।

उन्होंने कहा कि वार्ड 17 में उन्होंने काफी काम कराई गई है फिर भी बहुत से काम बांकी है। जिस तरह उन्होंने वार्ड 17 में विकास कार्य किया है उसी तरह सभी 45 वार्डों में विकास कार्य करेगी। किसी वार्ड के साथ कोई भेदभाव नहीं करेगी। 

इस मौके पर पिंकी देवी के पति व पूर्व मेयर संजय कुमार ने कहा कि पिंकी देवी वार्ड पार्षद के रूप में कार्य कर नगर निगम के कार्य प्रणाली से वाकिफ हैं। उन्होंने कहा कि अपने ढाई वर्ष के कार्यकाल में नगर निगम कार्यालय भवन व दिनकर कला भवन का रिनोवेशन का काम कराया हैं। इसके अलावा उन्होंने गांधी स्टेडियम के रिनोवेशन के लिए 2 करोड़ स्वीकृत कराया, उनके पद से हटने के बाद 92 लाख रुपए आए, लेकिन काम नहीं हो पाया। सम्राट अशोक भवन, बाघा सामुदायिक भवन, नौलखा मंदिर परिसर में पार्क निर्माण आदि योजनाओं को स्वीकृति दिलाने का काम किया। आवंटन भी मिला, लेकिन इन योजनाओं को पूरा नहीं कराया जा सका। उन्होंने कहा कि 2020 से ई-रिक्शा से जबरदस्ती टैक्स वसूली की जा रही है जिसका विरोध वे लगातार करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 11 April 18 को पटना के तर्ज पर NGO को टैक्स वसूली के लिए लगा दिया। NGO वाला वर्ष 13 से TAX वसूली कर रहा। मनमाने तरीके से जुर्माना वसूल कर रहा। नगरवासी त्राहि त्राहि कर रहे हैं। कोई सुनने वाला नहीं है। इस कारण मतदाताओं ने मेयर चुनाव लड़ने के लिए उन्हें प्रेरित किया। पहले वे स्वयं चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। आयोग ने बेगूसराय में मेयर पद महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया तो उनकी पत्नी पिंकी देवी चुनाव लड़ रही है। उन्हें मतदाताओं का आशीर्वाद मिलता दिख रहा है। उन्होंने कहा पिंकी देवी जरूर विजयी होगी। इस मौके दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!