Mayor कैंडिडेट पुष्पा शर्मा ने कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित, बोली- जनसंपर्क के जज्बे को सलाम
Ad Place!

Mayor कैंडिडेट पुष्पा शर्मा ने कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित, बोली- जनसंपर्क के जज्बे को सलाम




BINOD KARN


BEGUSARAI: उच्च न्यायालय के फैसले के बाद चुनाव आयोग द्वारा मतदान पर लगाई गई रोक ने प्रत्याशियों की परेशानी बढ़ा दी है। चुनाव प्रचार में लगे कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद करते रहना उनके लिए मजबूरी या कहें चुनावी रणनीति बन गई है। इस क्रम में मेयर प्रत्याशी पुष्पा शर्मा ने विष्णु सिनेमा हॉल परिसर में शुक्रवार को कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित कर आह्वान किया कि चुनाव प्रचार में लगे कार्यकर्त्ताओं को शिथिल पड़ने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पुष्पा शर्मा ने सबसे पहले चुनाव प्रचार में लगे कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि जिस तरह दिन-रात मेहनत कर आप लोगों ने फिंजा को मेरे पक्ष में किया उसे वे कभी भूल नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम के कार्य प्रणाली को मुख्य पार्षद रहते हुए काफी बारीकी से अध्ययन किया है। निगम बनने के बाद 9 वार्ड और जुड़ गए हैं। मतदाताओं ने उन्हें अवसर प्रदान किया तो वे बिना किसी भेदभाव के ईमानदारी से काम करेंगी। उन्होंने कहा कि मैं आरोप - प्रत्यारोप में विश्वास नहीं रखती हूं।‌‌ काम में विश्वास रखती हूं। उसी का परिणाम है कि जिस वार्ड में जनसंपर्क के लिए गई वहां सम्मान मिला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता मालिक होते हैं, लेकिन संगठित कार्यकर्ता को जीत का श्रेय जाता है। इस कारण कार्यकर्ताओं से विनम्र प्रार्थना है कि वे चुनावी समर में अपनी सक्रियता बनाएं रखें। इस मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष (महानगर)  जवाहरलाल भारद्वाज, पंकज सिंह, रविन्द्र सिंह, संजय दिवाकर, अवनीश वर्मा, अशोक कुमार गौतम, विनीत शर्मा बाबी आदि ने भी अपने विचारों को रखा‌ तथा कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है जबतक चुनाव संपन्न नहीं हो जाता तब तक वे चैन से नहीं बैंठें। कार्यक्रम का समापन पुष्पा शर्मा को विजयश्री दिलाने के संकल्प के साथ किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!