बेगूसराय में डेंगू का कहर, Ex. Mayor संजय कुमार का नगर आयुक्त को लेटर - Dengue
Ad Place!

बेगूसराय में डेंगू का कहर, Ex. Mayor संजय कुमार का नगर आयुक्त को लेटर - Dengue


BINOD KARN

BEGUSARAI: बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र में डेंगू के कहर को देखते हुए Ex. Mayor सह जिला JD (U) के मुख्य प्रवक्ता संजय कुमार व उनकी पत्नी मेयर प्रत्याशी पिंकी देवी ने चिंता प्रकट की है और नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। शहरी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर डेंगू के पांव पसारने पर उन्होंने नगर आयुक्त से अविलंब फागिंग कराने की मांग की है। 

मेयर कैंडिडेट पिंकी देवी के चुनावी कार्यालय में शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर नगर निगम में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर निगम प्रशासन को लिखे पत्र का ब्यौरा दिया। पूर्व मेयर संजय कुमार ने कहा कि अभी दुर्गा पूजा समाप्त हुआ है जिसमें लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लोक आस्था का महापर्व दीपावली व छठ नजदीक है। दुर्गा पूजा के दौरान वर्षा से आमजन बुरी तरह प्रभावित हो चुके हैं। छठ पर्व पर बड़ी संख्या में लोग दंडप्रणाम करते हुए घाट पर जाते हैं, इसलिए सड़क की मरम्मत व जलजमाव की समस्या को अविलंब दूर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेगूसराय में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसे में नगर निगम प्रशासन को सड़कों पर जलजमाव को दूर करते हुए रोजाना फागिंग कराने करानी चाहिए। इस मौके पर मेयर प्रत्याशी पिंकी देवी ने कहा कि छठ को लेकर सभी पोखरों कि साफ-सफाई, शहर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट की मरम्मत करने, शहर भर के नालों के टूटे ढक्कन को ठीक करने, खासकर लोहिया नगर मोहल्ले में जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने समेत कई मांगों को लेकर पत्र लिखा है। 

एक सवाल के जवाब में संजय कुमार ने बताया कि नगर निगम का चुनाव हाईकोर्ट के निर्देश में रोक लगाई गई है। परंतु जनसमस्याओं को दूर करने पर रोक नहीं है। मेरे सामने जो भी समस्या आएगी उसे दूर करने को लेकर हम आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का काम सिर्फ आलोचना करने का रह गया है। वे नगर निगम क्षेत्र में व्याप्त समस्या को उठाएंगे नहीं और हम उठाते हैं तो कामयाबी भी मिलती है। कामयाबी मिलती है तो वे कहते हैं कि क्षेय लेने में लगे हुए हैं। काम तो निगम कर्मियों ने किया है। उन्होंने कहा कि यह सर्वविदित है कि जो जनसमस्याओं को उठाएगा, उसे जनता यानी मतदाता मालिक उसे क्षेय देंगे। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करने के कारण ही मतदाताओं ने चुनाव प्रचार के दौरान पिंकी देवी को सम्मान मिला। उन्हें यह विश्वास है कि यह सम्मान ईबीएम से भी निकलेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!