कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयंती पर गांधी व शास्त्री जी को किया याद - Begusarai Congress Committee
Ad Place!

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयंती पर गांधी व शास्त्री जी को किया याद - Begusarai Congress Committee


BINOD KARN 

BEGUSARAI : कांग्रेस भवन बेगूसराय में रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (बापू) एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जयंती मनाई गई। जयंती सभा की अध्यक्षता जिला कॉंग्रेस कमेटी के महासचिव सावर कुमार ने की। कांग्रेस भवन में उपस्थित कांग्रेसियों ने दोनों ही महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी जिन्हें हम बापू और राष्ट्रपिता के नाम से संबोधित करते हैं, महान महापुरुष और स्वतंत्रता सेनानी थे। यदि हम यह कहें कि आज के भारत के निर्माण में गांधी का सर्वाधिक योगदान था तो कुछ भी गलत नहीं है। क्योंकि भारत की स्वतंत्रता और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए उन्होंने सभी धर्मो के लोगों को एक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। महात्मा गांधी ने ता उम्र सिर्फ देश के विकास के बारे मैं सोचा और किया। उन्होंने अपने पूरे जीवन में कभी भी कोई राजनीति पद नहीं लिया। सभी को उनके पद चिन्हों पर चलने की जरूरत है। मौके पर सभी कांग्रेसियों ने अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए कहा कि उनके ही कुशल नेतृत्व में भारत ने 1965 के युद्ध में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। लाल बहादुर शास्त्री ने प्रधानमंंत्री होते हुए जय जवान जय किसान का नारा देकर दुश्मन देश के दांत खट्टे किए थे। उन्होंने देश की एकता एवं अखंडता को मजबूती दी। इन्हीं महापुरूषों के बदौलत आज हमें आजादी नसीब हुई। मौके पर कांग्रेस परिवार की ओर से बेगूसराय जिले के 50वे स्थापना दिवस पर समस्त जिले वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

इस कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष मिथिलेश झा, बेगूसराय प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, प्रोफेसर ललन झा, अधिवक्ता चंद्र भूषण सिंह, अशोक सिंह, सोशल मीडिया लोकसभा अध्यक्ष राघव कुमार, नवल किशोर राय, अर्जुन चौरसिया, युवा नेता कुमार रत्नेश टुल्लू, प्रभांशु कुमार बिट्टू, सुधीर सिंह, विकास झा, राम प्रकाश शाह, पवन कुमार राय, नीरज कुमार आदि कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!