बिहार: रामनगर में मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश
Ad Place!

बिहार: रामनगर में मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश



 रामनगर के मठिया मुखिया गोली कांड के मुख्य अभियुक्त राजू खान ने पुलिस रिमांड में कई राज उगले हैं। हालांकि पुलिस अभी भी इसका पूर्ण रूप से पर्दाफाश नहीं कर सकी है। पर, इसी मामले में जांच के दौरान मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। मौके से नवगांवा से रविन्द्र शर्मा को गिरफ्तार किया और उसके पास से दो अर्द्ध निर्मित कट्टा व बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।

थानाध्यक्ष अनंत राम ने बताया कि गिरफ्तार युवक लोहे का काम करता है। मुखिया को गोली मारने के लिए अभियुक्तों ने इसी से कट्टा व कारतूस खरीदे थे। पूछताछ में यह बात सामने आई है। बरामद कट्टा व सामग्री को जब्त कर गिरफ्तार पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।बता दें कि राजू खान ने पुलिस के पूछताछ में मठिया मुखिया नुरैन अंसारी पर गोली चलाने की बात स्वीकार कर ली है। घटना में शामिल दूसरे साथी का नाम भी बताया है। वहीं घटना में प्रयुक्त बाइक की भी पहचान पुलिस ने कर ली है। पुलिस रिमांड पर लिए राजू खान से पूछताछ कर रही थी तो, कट्टा नवगांवा से खरीदने की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने रविन्द्र शर्मा के घर छापेमारी की।

बगहा (पचं), जासं। रामनगर के मठिया मुखिया गोली कांड के मुख्य अभियुक्त राजू खान ने पुलिस रिमांड में कई राज उगले हैं। हालांकि पुलिस अभी भी इसका पूर्ण रूप से पर्दाफाश नहीं कर सकी है। पर, इसी मामले में जांच के दौरान मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। मौके से नवगांवा से रविन्द्र शर्मा को गिरफ्तार किया और उसके पास से दो अर्द्ध निर्मित कट्टा व बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।


थानाध्यक्ष अनंत राम ने बताया कि गिरफ्तार युवक लोहे का काम करता है। मुखिया को गोली मारने के लिए अभियुक्तों ने इसी से कट्टा व कारतूस खरीदे थे। पूछताछ में यह बात सामने आई है। बरामद कट्टा व सामग्री को जब्त कर गिरफ्तार पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

आरोपी ने गोली चलाने की बात स्वीकारी

बता दें कि राजू खान ने पुलिस के पूछताछ में मठिया मुखिया नुरैन अंसारी पर गोली चलाने की बात स्वीकार कर ली है। घटना में शामिल दूसरे साथी का नाम भी बताया है। वहीं घटना में प्रयुक्त बाइक की भी पहचान पुलिस ने कर ली है। पुलिस रिमांड पर लिए राजू खान से पूछताछ कर रही थी तो, कट्टा नवगांवा से खरीदने की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने रविन्द्र शर्मा के घर छापेमारी की।

भूमि विवाद को लेकर मठिया मुखिया पर चली थी गोली

इधर रिमांड पर लिए आरोपी ने पुलिस के समक्ष बताया है कि भूमि विवाद के मामले में मुखिया पर गोली की घटना को अंजाम दिया गया था। थानाध्यक्ष अ ने बताया कि इस घटना के षडयंत्र में भी कुछ लोग शामिल हैं। जिनकी भूमिका की पड़ताल की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है।

यह था मामला

बीते 26 अगस्त को मठिया पंचायत के मुखिया नुरैन अंसारी को नगर के नरैनापुर स्थित आवास पर शाम के समय गोली मार दी गई थी। घटनास्थल से पुलिस ने 315 बोर का देसी कट्टा मिस फायर गोली व गमछा भी मिला था। इस मामले में मुखिया ने राजू खान को नामजद किया था। जबकि अन्य अज्ञात दो तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के बाद से ही राजू फरार था। जिसने बीते दो तारीख को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। जिसे छह तारीख को पुलिस ने 24 घंटे के रिमांड पर लिया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!