बरौनी रिफाइनरी कल्याण केंद्र चुनाव में BTMU पैनल का सभी नौ पदों पर कब्जा
Ad Place!

बरौनी रिफाइनरी कल्याण केंद्र चुनाव में BTMU पैनल का सभी नौ पदों पर कब्जा




BINOD KARN


BEGUSARAI : बरौनी रिफाइनरी कल्याण केंद्र के चुनाव में BTMU पैनल ने सभी नौ पदों पर कब्जा कर लिया है। चुनाव में बरौनी तेलशोधक मजदूर यूनियन पैनल के 9 उम्मीदवार भोगेन्द्र कुमार कमल, वागीश आनन्द, विजय कुमार शर्मा, उदय भास्कर सहाय, विनोद कुमार चौधरी, देवदत्त प्रजापति, धर्मेंद्र कनौजिया, हरवेन्द्र कुमार तथा प्रशान्त कुमार विजयी घोषित किए गए। 

इस चुनाव में 836 मतदाताओं में से 787 मतदाताओ ने मतदान किया। इस चुनाव में BTMU पैनल के नौ उम्मीदवार, श्रमिक विकास परिषद पैनल के नौ उम्मीदवार तथा निर्दलीय ललन कुमार सहित 19 उम्मीदवार मैदान में थे।

देर रात तक मतों की गिनती की गयी। कुल 11 राउण्ड की गिनती के बाद BTMU पैनल पैनल के सभी उम्मीदवार विजयी हुए। मतों की गिनती में भोगेन्द्र कुमार कमल को 516, वागीश आनंद को 508, विनोद कुमार चौधरी को 494, देवदत्त प्रजापति को 470, हरवेन्द्र कुमार को 456, धर्मेंद्र कनौजिया को 447, उदय भास्कर सहाय को 437, प्रशान्त कुमार को 433 तथा विजय कुमार शर्मा 391 मत हासिल हुए। वही दूसरी ओर श्रमिक विकास परिषद के एलभी थामस 335, अखिलेश कुमार ठाकुर 306, दीपक कुमार 282, आरके दूबे 280, जीतेन्द्र कुमार रजक 270, बिरजू कुमार 267, अरूण कुमार सिंह 257, प्रभाष कुमार 243, नवीन कुमार कुमार 240 मत हासिल किया जबकि निर्दलीय प्रत्याशी ललन कुमार 160 मत प्राप्त हुआ।

BTMU पैनल के जीत पर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। यूनियन के अध्यक्ष पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, महासचिव पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह, भाकपा जिला मंत्री अवधेश राय, भाकपा के वरीय नेता राजेंद्र चौधरी समेत जिले के कई नेताओ तथा बुद्धिजीवियों ने बधाई दी है। 

BTMU के कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने इसे सभी कर्मचारियो की जीत बताया है। अतिरिक्त महासचिव संजीव कुमार ने कहा कि BTMU हमेशा कर्मचारियों के साथ खड़ी रही है। उन्होंने कहा कि वरीय कर्मचारियों के आशीर्वाद तथा युवा कर्मचारियों के प्यार व स्नेह से ही हमारी पैनल की जीत हुई है। उपमहासचिव रजनीश रंजन ने कहा कि कर्मचारियों के सुख - सुविधाओ के लिए हमारी यूनियन हमेशा संघर्ष करते रही है। जिसका लाभ हमें मिला है। बीटीएमयू के चुनाव प्रभारी रंजन कुमार सिंह, सहदेव साह, विभाकर कुमार, मो. अयूब, अशोक कुमार सिंह, बीआरसीसी के सचिव साइमन मूर्मू , कोषाध्यक्ष पुरूषोत्तम कुमार, कल्याण केंद्र सचिव फूलेना रजक समेत काफी रिफाइनरी कर्मचारियों ने नव निर्वाचित पैनल को जीत की बधाई दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!