मोदी जन्मदिन से गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी BJP, बूथों तक जाएंगे कार्यकर्ता
Ad Place!

मोदी जन्मदिन से गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी BJP, बूथों तक जाएंगे कार्यकर्ता




BINOD KARN


BEGUSARAI : PM नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक BJP देशभर में सेवा पखवाड़ा मनाने का निर्णय लिया है। इसकी तैयारी को लेकर बेगूसराय पहुंचे बिहार BJP के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथलेश तिवारी ने कहा कि बेगूसराय में भी पार्टी के द्वारा रचनात्मक कार्यक्रम के तहत एक भारत श्रेष्ठ भारत, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण कार्यक्रम, जल संरक्षण, दिव्यांगों के बीच उपकरण वितरण सहित कई कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

प्रदेश उपाध्यक्ष मिथलेश तिवारी ने बताया कि शक्ति केंद्र स्तर तक सेवा पखवारा मनाया जाएगा। बिहार BJP ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम इस दौरान करेगी।

पार्टी के कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा देश के गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला सहित समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों के विकास के लिए किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक के कार्यक्रम को सभी मंडलों में पार्टी कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर भाग लेकर कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपनी महती भूमिका निभाएं।

इस मौके पर संबोधित करते हुए BJP जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने में जिला कमेटी के सभी पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्ष तथा प्रकोष्ठों के संयोजक पूरी मुस्तैदी के साथ लग जाएं। सभी मंडलों में प्रमुखता से कार्यक्रम को सफल बनाना है। उन्होंने  कहा कि बदली हुई परिस्थिति में BJP के एक- एक कार्यकर्ता को पार्टी के द्वारा कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए मुस्तैदी के साथ लगना होगा। बिहार एवं बेगूसराय की जनता पूरी तरह BJP के साथ है।

मंच संचालन जिला महामंत्री कृष्णमोहन पप्पू ने किया।

बैठक में पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह, अनिल प्रसाद सिंह, बलराम सिंह, कुंदन भारती, मृत्युंजय कुमार वीरेश, गौतम सदा, बिरजू मल्लिक, राकेश पाण्डेय, बबलेश पार्थ सारथी, अमरेश कुमार, रामकल्याण सिंह, मोनू कुमार, सुमित सन्नी, कृष्ण मोहन सिंह, राममूर्ति चौधरी, ममता कुमारी, एम भूषण, देवानंद कुशवाहा, रामशंकर पासवान, नवीन सिंह,संजीव सिंह, शालिनी देवी, सुनैना देवी, अमित कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!