बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लाबारू के बेगूसराय आगमन से पहले जिला कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव
Ad Place!

बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लाबारू के बेगूसराय आगमन से पहले जिला कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव

THN Network

गढ़पुरा की गायत्री देवी बनी बेगूसराय महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष, अमिता भूषण के करीबी को मौका 



BINOD KARN 

BEGUSARAI : बिहार में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के बदलते ही संगठन में फेरबदल शुरू कर दिया गया है। उर्जावान लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में जिला महिला कांग्रेस कमेटी में बदलाव करते हुए गढ़पुरा की गायत्री देवी को महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। गायत्री देवी उस समय प्रखंड अध्यक्ष बनाई गई थी जब अमिता भूषण प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष थीं। प्रखंड अध्यक्ष रहते गायत्री देवी ने राहुल गांधी के भारत यात्रा के दौरान बेगूसराय जिले में अपनी मेहनत के बदौलत अलग पहचान बनाई थी। तब से बेगूसराय के पूर्व विधायक अमिता भूषण उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने का प्रयास कर रही थीं। 
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लाबारू के बिहार में योगदान देते ही अमिता भूषण फिर से सक्रिय हुई और महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा के तीन दिवसीय बिहार दौरे के अवसर का लाभ उठाने से नहीं चुकी।  
गायत्री देवी को जिला महिला कांग्रेस का अध्यक्ष उस समय बनाया गया है जब दो दिनों बाद बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लाबारू व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह 25 फरवरी को बेगूसराय पहुंच रहे हैं। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. सरवत जहॉ फातमा ने 22 फरवरी को गायत्री देवी को जिला अध्यक्ष बनाए जाने का पत्र जारी कर दिया है।
गायत्री देवी ने जिलाध्यक्ष के रूप में अपने मनोनयन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लाम्बा, बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. सरवत जहॉ फातमा, पूर्व विधायक अमिता भूषण के साथ- साथ जिला कांग्रेस नेतृत्व क़े प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि नेतृत्व ने उनपर भरोसा दिखाया है तो वे उनकी उम्मीदों पर खड़ा उतरने का प्रयास करेगी। आगामी विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के हाथ को मजबूत करने में महिलाएं अहम भूमिका निभाएंगी।

















Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!