तीन जिलों के कार्यकर्ताओं से 25 को बेगूसराय में मिलेंगे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लाबारू
Ad Place!

तीन जिलों के कार्यकर्ताओं से 25 को बेगूसराय में मिलेंगे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लाबारू

THN Network


 प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लाबारू आगमन को ले तैयारियां शुरू 


BINOD KARN 

BEGUSARAI : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी कृष्णा अल्लाबारू एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह 25 फरवरी को बेगूसराय आ रहे हैं। दोनों नेताओं के आगमन की तैयारी को लेकर शनिवार को कांग्रेस भवन में जिला कमेटी की एक बैठक जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन की अध्यक्षता में हुई। दोनों नेता यहां समस्तीपुर, बेगूसराय व खगड़िया जिले के कार्यकर्ताओं से मिल कर संगठन की मजबूती व आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगे।

जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए पार्टी अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों और प्रबुद्ध कांग्रेसजनों के सुझाव आने के बाद बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सार्जन सिंह ने कहा कि बेगूसराय जिला कमेटी का प्रदर्शन बिहार में नंबर वन रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए नए प्रभारी का स्वागत समारोह ऐतिहासिक रहे, इसकी तैयारी में अभी से हमें लग जाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष व प्रभारी वैसे तो तीन जिला बेगूसराय के साथ ही खगड़िया एवं समस्तीपुर के पार्टी पदाधिकारी के साथ संगठन की मजबूती व चुनावी रणनीति पर बात करने आ रहे हैं। लेकिन डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के कर्मभूमि राष्ट्रकवि दिनकर जी के जन्मभूमि पर हम कांग्रेस के सिपाही जननायक राहुल गांधी के दूत अल्लाबारू का ऐतिहासिक स्वागत करेंगे।

प्रबुद्ध कांग्रेस जनों के सुझाव पर जिलाध्यक्ष सार्जन ने सदर प्रखंड मुख्यालय स्थित आर्ट गैलरी में कार्यक्रम आयोजन की बात कही। बाद में जिलाध्यक्ष प्रमुख साथियों के साथ प्रेक्षागृह आर्ट गैलरी का मुआयना भी किए। जिलाध्यक्ष ने पार्टी के सभी मोर्चा संगठनों के पदाधिकारियों की सिमरिया राजेन्द्र पुल, दिनकर प्रतिमा स्थल जीरोमाइल, सुभाष चौक, वीर कुंवर सिंह चौक, कार्यक्रम स्थल सहित विभिन्न चौक चौराहों पर स्वागत की जिम्मेवारी तय की।
बैठक के दौरान महान स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत के  प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना मजहरूल हक की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धा के दो पुष्प अर्पित किए। बैठक का संचालन उपाध्यक्ष रामविलास सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला प्रवक्ता रणजीत कुमार मुखिया ने किया। बैठक को शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अभिषेक कुमार, वरिष्ठ नेता शशि शेखर राय, सुबोध कुमार, नारायण सिंह, लखन पासवान, हारून रशीद खान, महेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह, शिक्षक नेता मिथिलेश झा, रामचंद्र सिंह, राम प्रकाश सिंह, दिवाकर सिंह, राजदेव पासवान, रामचरित्र सिंह, डॉ. रामसागर, सुबोध झा, मुकेश कुमार गुड्डू, सुबोध प्रसाद सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, रामानुज कुमार, ब्रजेश कुमार प्रिंस, ओमप्रकाश, विजय कुमार सिंह, मो.नाज हसन, मो. साहिल, अवनीश कुमार सिंह, रामाशीष सहनी, मदन मोहन सिंह, अरविंद झा, मग्नू सिंह, बमबम सिंह, विक्रम कुमार, सतीश कुमार वीरू एवं सतीश झा सहित कई प्रबुद्ध कार्यकर्ता ने संबोधित किया।

















Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!