बेगूसराय से गिरिराज सिंह 83 हजार मतों से जीते
Ad Place!

बेगूसराय से गिरिराज सिंह 83 हजार मतों से जीते

THN Network


जीत का मार्जिन साढ़े तीन लाख घटा, CPI के अवधेश राय ने दी कड़ी टक्कर?  
 


 BEGUSARAI : लोकसभा की हाॅट सीट में शुमार बेगूसराय लोकसभा सीट से BJP के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री और सिटिंग सांसद गिरिराज सिंह एक बार फिर चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी CPI के अवधेश राय को नजदीकी मुकाबले में 83 हजार मतों से शिकस्त दी है। उनकी जीत के बाद BJP नेताओं में खुशी की लहर है। वहीं नजदीकी मुकाबले में हार से CPI और INDIA अलायंस खेमे में मायुसी छा गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जीत के बाद बेगूसराय की जनता को धन्यवाद दिया है।
गौरतलब है कि बेगूसराय लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह इस बार INDIA अलायंस के खिलाफ सीधे मुकाबले में फंस गए थे। इस बार बेगूसराय सीट पर हुए चुनाव में वोटिंग प्रतिशत में गिरावट से बीजेपी को  नुकसान की आशंका थी। लेकिन लोगों ने अंततः BJP के पक्ष में वोटिंग कर कम मार्जिन से ही सही गिरिराज सिंह पर फिर से भरोसा जताया है। 

 जीत गई BJP, घट गया मार्जिन ? 

 बेगूसराय लोकसभा सीट से BJP भले ही चुनाव जीत गई हो, मगर जीत का मार्जिन काफी घट गया। 2019 के लोकसभा चुनाव में जहां BJP चार लाख से अधिक वोटों से जीते थे, वहीं इस बार यह मार्जिन मात्र 73 हजार रह गया है। हालांकि बेगूसराय लोकसभा की सात विधानसभा क्षेत्रों में से ज्यादातर क्षेत्रों में कांटे के मुकाबले के आसार शुरू से दिखाई दे रहे थे। लेकिन बेगूसराय और मटिहानी विधानसभा क्षेत्र जिसे BJP-NDA का गढ़ माना जा रहा था, वहां भी I.N.D.I.A महागठबंधन समर्थित CPI प्रत्याशी अवधेश राय ने बीजेपी को कड़ी टक्कर दी है। जानकार बताते हैं कि जीत का मार्जिन घटने की वजह NDA के घटक दलों JDU, LJP, HAM (सेक्युलर) के वोट का BJP उम्मीदवार गिरिराज सिंह के पक्ष में पूरी तरह ट्रांसफर नहीं हो पाना रहा। इस वोट बैंक में इंडिया महागठबंधन के उम्मीदवार अवधेश राय अच्छी खासी सेंध लगाने में कामयाब रहे। कोयरी-कुर्मी मतदाताओं का बड़ा हिस्सा भी CPI उम्मीदवार के पक्ष में जाने की खबर है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!