पत्रकारिता के स्तंभ गुणानंद मिश्र व राजेंद्र पाठक नाम से लोहियानगर में पथ का नामकरण से हर्ष
Ad Place!

पत्रकारिता के स्तंभ गुणानंद मिश्र व राजेंद्र पाठक नाम से लोहियानगर में पथ का नामकरण से हर्ष


THN Network


पत्रकार संघ ने मेयर पिंकी देवी के प्रति जताया आभार, जिला सम्मेलन में करेगा सम्मानित

BINOD KARN

BEGUSARAI : महान पुरुष कभी मरते नहीं हैं। उनकी कृतियां उन्हें जिंदा रखती है। बेगूसराय की पत्रकारिता की बात जबकि भी होती है तो जिन पत्रकारों के नाम की चर्चा होती है तो गुणानंद मिश्र व राजेंद्र पाठक के नाम की चर्चा लोग करने से नहीं चूकते हैं। दोनों ही पत्रकारों का लंबा कार्यकाल पत्रकारिता के क्षेत्र में रहा है और सामाजिक सरोकार भी उतना ही मजबूत। बीते वर्ष ही गुणानंद मिश्र का महाप्रयाण हुआ तो राजेन्द्र पाठक का एकदशक पूर्व।
इसके अलावा भी कुछ बातें हैं। गुणानंद मिश्र साम्हो प्रखंड के अकबरपुर चालिस से बेगूसराय शहर के लोहियानगर में बसे तो राजेन्द्र पाठक तेघड़ा प्रखंड के अंबा से आकर लोहियानगर में आकर बसे। पुराने लोग बताते हैं कि तब लोहियानगर में लोग बसना नहीं चाहते थे। दोनों पत्रकारों ने लोहियानगर में विकास का कार्य कराने में अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया जिससे वहां के निवासियों को लाभ मिला। आज लोहियानगर नगर निगम क्षेत्र के विकसित इलाकों में शुमार रखता है।
यह दीगर बात है कि नई पीढ़ी को इस पुरानी कहानी से मतलब नहीं कि दोनों पत्रकारों ने लोहियानगर के लिए क्या कुछ किया। लेकिन इस बीच नगर निगम के मेयर पिंकी देवी ने अतीत की यादें ताजा कर दी है। उन्होंने दोनों पत्रकारों के नाम से पथ का नामकरण करके राजेन्द्र पाठक व गुणानंद मिश्र को फिर से चर्चा में ला दिया है। इस नामाकरण में पूर्व मेयर संजय कुमार के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। बता दें कि इससे पहले बोर्ड की बैठक में इसकी स्वीकृति ली गई थी। 15 मार्च 24 को दोनों पथ का उद्घाटन किया गया।
इधर, जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष विनोद कर्ण, महासचिव सौरभ कुमार व कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने इसका स्वागत करते हुए पिंकी देवी के प्रति आभार प्रकट किया है। जिलाध्यक्ष विनोद कर्ण ने कहा है कि पत्रकार संघ के जिला सम्मेलन में मेयर पिंकी देवी को इस कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा।

राजेन्द्र पाठक पथ का उद्घाटन

लोहियानगर मोहल्ले में लोहियानगर पानी प्लांट से लेकर डॉक्टर संवर्त कुमार के घर तक जाने वाली सड़क का नगर निगम ने पत्रकार राजेंद्र पाठक के नाम से नामकरण किया। महापौर पिंकी देवी ने इस पथ के नामकरण का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह रोड अब पत्रकार स्वर्गीय राजेंद्र पाठक के नाम से जाना जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद और महापौर को मोहल्ला वासियों के द्वारा अंग वस्त्र और पुष्पगुच्छ  देकर सम्मानित किया गया। साथ ही रोड के नामकरण को लेकर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर महापौर पिंकी देवी ने कहा कि शहर को सुंदर बनाने के लिए नगर निगम लगातार प्रयासरत है। विकास के कार्य को लेकर शहर में लगातार काम किया जा रहा है। आने वाले समय में हमारा शहर को बड़े शहरों के तर्ज पर विकसित होगा। साथ ही वैसे लोग जिनका बेगूसराय के विकास में सामाजिक कार्यों में साथ ही अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में योगदान है उन लोगों के विरासत को भी संजोने का काम नगर निगम के द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर मटिहानी विधायक के प्रतिनिधि सह पूर्व महापौर संजय कुमार ने कहा कि लोहियानगर मोहल्ला शहर का काफी बड़ा मोहल्ला है। नगर निगम के द्वारा लगातार यहां पर विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला के वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय राजेंद्र पाठक तथा गुणानंद मिश्रा के नाम से लोहिया नगर के सड़क का नामाकरण उद्घाटन किया गया है। इस अवसर पर लोहिया नगर के वार्ड पार्षद ममता देवी, शिक्षाविद सह आर्यभट्ट के निदेशक प्रो. अशोक कुमार सिंह अमर, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष ब्रजेश कुमार प्रिंस, पूर्व वार्ड पार्षद डॉक्टर जितेंद्र राय, सीपीआई के पूर्व शहर मंत्री सत्यदेव सिंह, माया कौशल्या फाउंडेशन के रोशन कुमार, भाजपा लोकसभा मीडिया प्रभारी शुभम कुमार, भाजपा वार्ड  अध्यक्ष संतोष कुमार, मुक्तिनाथ सिंह, मिथिलेश झा, उज्वल कुमार, आजाद सहनी, गंगेश झा, अमित कुमार, चंदन कुमार, विशाल कुमार 

पत्रकार गुणानंद पथ का उदघाटन 

नगर निगम बेगूसराय की मेयर पिंकी देवी ने लोहियानगर वार्ड 28 आईटीआई रोड स्थित रामबालक सिंह के घर से लेकर चित्रगुप्त मंदिर तक सड़क नामकरण का उदघाटन किया। इस रोड का नामकरण जिले के प्रतिष्ठित व वरिष्ठ पत्रकार गुणानंद मिश्र के नाम पर रखा गया। मेयर पिंकी देवी ने इस रोड का उद्घाटन करने के बाद कहा कि पत्रकार गुणानंद मिश्र का जीवन काफी सादगी से भरा था। वे आजीवन पत्रकारिता को बखूबी ईमानदारी और निर्भीकता पूर्वक निभाए। पूर्व मेयर संजय कुमार ने कहा कि पत्रकार गुणनंद मिश्र हमलोगों के अभिभावक थे, जिन्होंने हमेशा अपने कलम की धार को तेज रखा। मीडिया के साथियों को पत्रकार गुणानंद मिश्रा के जीवनी से सीख लेनी की जरुरत है। 
इस मौके पर वार्ड 28 के वार्ड पार्षद सदस्य  व स्मृति शेष पत्रकार गुणानंद मिश्र की धर्मपत्नी उर्मिला देवी, स्थानीय पार्षद ममता देवी, पूर्व पार्षद डॉ. जितेन्द्र राय, ब्रजेश कुमार प्रिंस समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। आगत अतिथियों का स्वागत पत्रकार विपिन कुमार मिश्र ने किया। मौके पर नवीन कुमार मिश्र, आरती कुमारी, विकास उर्फ पप्पू रविरंजन, मनीषा, शिवराज सार्जन समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!