बेगूसराय में राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव शुरू, देशभर के कलाकारों का जमघट
Ad Place!

बेगूसराय में राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव शुरू, देशभर के कलाकारों का जमघट

THN Network

द प्लेयर्स एक्ट का चार दिवसीय रंग उत्सव 11 दिसंबर से

BINOD KARN

BEGUSARAI : सोमवार से बेगूसराय के दिनकर भवन में राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव शुरू होने जा रहा है। नाट्य संस्था "द प्लेयर्स एक्ट" की ओर से आयोजित इस रंग उत्सव में देशभर के चर्चित रंगकर्मी व कलाकार अभिनय करेंगे। 



हर साल आयोजित होने वाले इस रंग उत्सव में इस बार भी देश के विभिन्न हिस्सों से शामिल हो रही प्रतिष्ठित नाट्य संस्थाओं के नाटकों की प्रस्तुति होने जा रही है। ये जानकारी शनिवार को KDM पैलेस होटल के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान द प्लेयर्स एक्ट के चन्दन सोनू और कुंदन सिन्हा ने दी। प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव के बारे में विस्तार से बताया गया। इस मौके पर मटिहानी MLA राजकुमार सिंह, संस्था कि संरक्षक सुनीता सिंह, समीर सिन्हा, दिलीप सिन्हा, NSD पास आउट हरीश कुमार, गुंजन सिन्हा आदि भी उपस्थित थे। प्रेस वार्ता में आयोजकों ने बताया कि 11 दिसम्बर से शुरू होने वाला नाट्य महोत्सव 14 दिसम्बर 2023 तक दिनकर कला भवन, बेगूसराय में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव का विधिवत उद्घाटन 11 दिसम्बर को संध्या 06:30 बजे उपस्थित गणमान्य अतिथि सम्मिलित रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर करेंगे। 



पहला दिन सोमवार को युवा रंग निर्देशक मोहन सागर के निर्देशन में मकाम मुम्बई की प्रस्तुति मधुशाला एवं NSD से स्नातक युवा रंग निर्देशक गणेश गौरव के निर्देशन में आकाश गंगा रंग चौपाल, बरौनी की प्रस्तुति *अमली* का मंचन होगा। दिनांक 12.12.23 को रंग Short 2023 के दूसरे दिन द प्लेयर्स एक्ट, बेगूसराय की नाट्य प्रस्तुति खामोश अदालत जारी है का मंचन किया जाना है। जिसका निर्देशन भारतेन्दु नाट्य अकादमी से प्रशिक्षित एवं कई धारावाहिक और फिल्मों में अभिनय कर चुके युवा अभिनेता व रंग निर्देशक गुंजन सिन्हा ने किया है। दिनांक 13.12.23 को जाने माने वरिष्ठ रंग निर्देशक देवेन्द्र राज अंकुर के निर्देशन में अनुष्ठान, लखनऊ की नाट्य प्रस्तुति *जोगिया राग* का मंचन किया जाना है। दिनांक 14.12.23 को लेखिका व युवा रंग निर्देशिका प्रियंका शर्मा के निर्देशन में सिलि सोल, दिल्ली की प्रस्तुति हाय पड़ोसन की प्रस्तुति होगी। इस अवसर पर 12.12.2023 को आयोजन के दूसरे दिन नाट्य प्रस्तुति से पूर्व द प्लेयर्स एक्ट परिवार की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में प्रतिष्ठित भारतेन्दु राष्ट्रीय रंग सम्मान इस वर्ष रा.ना.वि. दिल्ली के वर्तमान निदेशक चितरंजन त्रिपाठी को व विनय चन्द्र वर्मा राष्ट्रीय कला सम्मान अभिनेता व युवा रंग निर्देशक रणधीर कुमार को दिया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत अंग वस्त्र, प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र के साथ रुपये 11000/- की राशि प्रदान किया जाता है। सम्मान समारोह के उपरांत रंग उत्सव 2023 को स्मारिका का सम्मिलित रूप से उपस्थित अतिथियों द्वारा विमोचन किया जायेगा।
राष्ट्रीय नाट्य समारोह के आयोजन की मुख्य संरक्षक सुनीता सिंह, संरक्षक डॉ. स्वप्ना चौधरी, संयोजक बी. आर. के. सिंह राजू, अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह अमर, उपाध्यक्ष नरेन्द्र प्र. सिंह धनकू, महासचिव समीर शेखर, मार्गदर्शक राजकिशोर सिंह, अभिषेक कुमार, दिलीप सिन्हा, स्वागताध्यक्ष डॉ. राहुल कुमार, संयोजन सहयोग दीपक कुमार और फेस्टिवल डायरेक्टर चन्दन कुमार सोनू हैं।
प्रेस वार्ता में संस्था के पदाधिकारियों ने सबों से अनुरोध किया कि राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव रंग उत्सव. 2023 के सफल आयोजन में पूर्व की भांति ही अपनी सक्रिय सहभागिता प्रदान करें। कला एवं संस्कृति के लिए किए जा रहे इस सम्मिलित प्रयास में सबों कि भागदारी जरुरी है। जंजोने आम जनता से इस नाटक समारोह को देखने का भी आग्रह किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!