आशीर्वाद मासिक श्रृंखला के तहत जन विकल्प रंग मंडल की प्रस्तुति चौथी दीवार ने छोड़ी दर्शकों पर छाप - Prastuti
Ad Place!

आशीर्वाद मासिक श्रृंखला के तहत जन विकल्प रंग मंडल की प्रस्तुति चौथी दीवार ने छोड़ी दर्शकों पर छाप - Prastuti

THN Network

BINOD KARN


BEGUSARAI
: आशीर्वाद रंग मंडल बेगूसराय के तत्वावधान में शनिवार काे दिनकर कला भवन में आशीर्वाद मासिक श्रृंखला 2023 की नवमी प्रस्तुति चाैथी दीवार नाटक का मंचन हुआ। सीतामढ़ी जन विकल्प रंग मंडल द्वारा रंजन कुमार सिंह द्वारा लिखित व निर्देशित हिंदी नाटक नव दंपति किशोर और कविता की के बीच की कहानी है। दोनों की शादी परिवार की मर्जी से होता है लेकिन कविता अपनी शादी से खुश नहीं बल्कि नाराज है। वह शादी होने के बाद सुहागरात एक वर्ष तक अपने पति के साथ नहीं मनाती है। एक वर्ष बाद भी कविता अपने पति से नहीं मिलना चाहती है। और अपने प्रेमी सुनील से बातचीत हमेशा जारी रखती है। इधर उसका पति किशोर अपनी पत्नी के प्यार के लिए हमेशा तड़पते रहता है। नाटक के माध्यम से आज के समय के संदर्भ में आने वाली एक प्रमुख समस्या को दिखाने का हर संभव नाटक के माध्यम से किया गया। नाटक में एक नव दंपत्ति के जीवन की शुरुआत को एक अलग नजरिया से देखने का प्रयास है।
अंत में गलती का एहसास करते हुए कविता अपने पति किशोर के साथ खुश पूर्वक रहने लगती है।

पाैधा देकर अतिथियाें काे किया सम्मानित
 

कार्यक्रम की शुरुआत में आशीर्वाद रंग मंडल के सचिव अमित रौशन एवं बाइट कंप्यूटर के निदेशक संजय कुमार ने मंचासीन अतिथियों को अंगवस्त्र व पौधा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एमएलसी सर्वेश कुमार ने कहा साहित्य व कला के बिना किसी भी जिला व देश की प्रगति संभव नहीं है। डिप्टी मेयर अनिता राय ने कहा कि यह दिनकर की धरती है। बेगूसराय जिला कला, साहित्य व नाटक के क्षेत्र में अग्रणी जिला है। चित्रकार सीताराम ने अमित रौशन की भूरी भूरी प्रशंसा की। वहीं हार्ट रोग विशेषज्ञ डॉ रंजन चौधरी ने कहा आज के समय में आशीर्वाद रंग मंडल के सभी सदस्य अपने जिले का नाम देश में रोशन कर रहे हैं। देवरिया के डा सुधीर कुमार ने कहा बेगूसराय जिला में एक भी शोध संस्थान अभी तक नहीं खुला है। इसे विकसित करने की जरूरत है। कार्यक्रम का  संचालन आशीर्वाद रंग मंडल के सदस्य दीपक कुमार ने किया। आगत अतिथियाें ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इन कलाकाराें ने निभाई भूमिका
 

नाटक में पति किशोर का किरदार के रूप में अरबाज खान, पत्नी कविता के किरदार के रौल में गार्गी चौधरी तथा इंस्पेक्टर के रौल में सचिन कुमार और सिपाही के रौल में इरशाद ने अपना अभिनय की सुंदर प्रस्तुति दी। इस नाटक में ध्वनि प्रभाव सुनील क कमल राज, नृत्य का संयोजन- सुनील कुमार रितिक, प्रकाश संयोजन मृत्युंजय शर्मा तथा पत्र सामग्री सुरेश प्रसाद सिंह व रजनी कुमारी ने मंच का सामग्री इरशाद एवं सचिन कुमार के द्वारा किया गया। मंच परिकल्पना अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!