अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने जयंती पर किया गांधी व शास्त्री को नमन
Ad Place!

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने जयंती पर किया गांधी व शास्त्री को नमन

THN Network





BINOD KARN

BEGUSARAI: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से समारोह आयोजित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्मदिन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहर के जगन्नाथ चौक(डॉ .पंकज अग्रवाल के क्लिनिक के सामने) गांधी प्रतिमा एवं शास्त्री जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इस समारोह में बड़ी संख्या में अभाकाम के सदस्य उपस्थित थे। मौके पर स्व.जगन्नाथ प्रसाद को भी स्मरण किया गया।
इस अवसर पर अभाकाम, जिला इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष अलख कुमार सिंहा ने कहा कि महापुरुषों की जीवनी देश व समाज को नेक काम के लिए प्रेरित करती है। क्योंकि उन्होंने आदर्श स्थापित किया है। हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।
वरीय उपाध्यक्ष समीर शेखर ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. विनोदानंद झा द्वारा चिन्हित /घोषित "लाल बहादुर शास्त्री" चौक को मूर्त रूप देने वास्ते, संकल्पबद्ध होने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं उपाध्यक्ष संजय सिंहा ने शास्त्री जी का हवाला देते हुए कहा विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा ग्रहण करने की प्रेरणा हमें शास्त्री जी की जीवनी से मिलती है।
महामंत्री नवीन कुमार व कोषाध्यक्ष राजकमार ने संगठन की मजबूती पर बल दिया।
योजना/प्रसार मंत्री रवींद्र मनोहर ने विभिन्न विधाओं में हमारे नौनिहालों को आगे लाने की बात कही। शंभू प्रसाद ने एकता पर बल दिया। कार्यालय प्रमुख, क्रमश: राजेश श्रीवास्तव व भास्कर भूषण, संरक्षक अनिल कुमार सिन्हा, गंगा प्रसाद सिन्हा, उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंहा, प्रमोद कुमार सिन्हा, संगठन मंत्री राजीव कुमार सिन्हा, मंत्री संदीप कुमार सिन्हा, संजीव कुमार सिन्हा "बुल्लूजी", संजीव कुमार, युवा संभाग मंत्री अमर वर्मा, विजय कुमार सिन्हा, उत्तम कुमार, विपिन कुमार नयन, ऋषि प्रवीण, विजेंद्र कुमार बबलू, राहुल कुमार, पप्पू कुमार, राजीव कुमार, प्रो.सुधीर चंद्र वर्मा आदि ने भी अपने विचारों को रखा।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!