महात्मा गांधी व शास्त्री जी के जीवन को आत्मसात करने की जरूरत: अभिषेक सिंह
Ad Place!

महात्मा गांधी व शास्त्री जी के जीवन को आत्मसात करने की जरूरत: अभिषेक सिंह

THN Network



BINOD KARN

BEGUSARAI: सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल में महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की जयंती उनके तैलिय चित्र पर माल्यार्पण तथा केक काटकर मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र- छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए। जिसमें सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया।
विद्यालय के चेयरमेन अभिषेक कुमार सिंह ने सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी तथा जय जवान जय किसान का नारा लगाने वाले एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यालय के बच्चों को गांधी जी तथा शास्त्री जी के बताए रास्ते पर चलने को कहा तथा उनके जीवन को आत्मसात करने की बाते कही।
उन्होंने कहा कि आप भी महान बन सकते हो, बस आपको कर्तव्य के प्रति ईमानदार होने की जरूरत है। हमेशा सत्य बोलने की जरूरत है। अपनी सहनशक्ति में सुधार करने की जरूरत है। किसी भी काम को करें, उसे रुचि लेकर करें। आजीवन अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने वाले बापू ने संपूर्ण मानव जाति को न सिर्फ मानवता का पाठ पढ़ाया बल्कि जिंदगी जीने का सही तरीका भी सिखाया। यही वजह है कि दुनिया भर में 2 अक्टूबर गांधी जयंती को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। अंत में बच्चों को शपथ ग्रहण कराया गया कि आप लोग भी गांधी जी के सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलेंगे।  विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं प्राचार्या ने भी दोनों व्यक्तित्व के धनी तथा महापुरुष के आदर्शों पर प्रकाश डाला।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!