पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने की मांग को लेकर चंपारण से निकला रथ का बेगूसराय में भव्य स्वागत
Ad Place!

पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने की मांग को लेकर चंपारण से निकला रथ का बेगूसराय में भव्य स्वागत

THN Network 


पुरानी पेंशन राष्ट्रिय आन्दोलन को आम आदमी पार्टी का समर्थन : आरएन सिंह

BINOD KARN

BEGUSARAI : पश्चिमी चंपारण (मोतिहारी) के बड़हरवा गाँधी आश्रम से 1 जून को आरंभ पुरानी पेंशन सत्याग्रह रथ यात्रा दरभंगा-मधुबनी-पूर्णिया-भागलपुर-मुंगेर होते हुए आज शनिवार को बेगूसराय पहुंचा। पुरानी पेंशन स्कीम के लिए राष्ट्रीय आंदोलन का रथ का आम-आदमी पार्टी द्वारा बेगूसराय के गुलमोहर मार्केट परिसर में  समारोह आयोजित कर स्वागत किया गया। इस मौके पर रथ यात्रियों का स्वागत फूल माला से किया गया, जिसका नेतृत्व रिवर वैली स्कूल के निदेशक व आम आदमी पार्टी के जोनल प्रभारी आर एन सिंह व AICCTU जिला नेता चन्द्रदेव वर्मा कर रहे थे।

इस मौके पर मौजूद दर्जनों सरकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए NMOPS राष्ट्रीय अध्यक्ष --विजय बंधु ने कहा कि नई पेंशन नीति कर्मचारियों का शोषण करने वाली है। केंद्र या राज्य सरकार के कर्मचारी किसी का भविष्य इसमें सुरक्षित नहीं है। कर्मचारियों को अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए लंबी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहना होगा। श्री बंधु ने कहा कि प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह रथ यात्रा बिहार के सभी जिलों से गुजरते हुए सम्पूर्ण भारत के सभी प्रदेशों में जायगा। इसका उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को जागरूक करना तथा उन्हें एकजुट कर पुरानी पेंशन स्कीम लागू करवाने के लिए संघर्ष करते रहना है।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आम आदमी पार्टी के जोनल प्रभारी आर. एन. सिंह ने सरकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी पुरानी पेंशन राष्ट्रीय आन्दोलन को अपना समर्थन देती है और इसे लागू करवाने के लिए सभी स्तर से हर संभव प्रयास करती रहेगी। बेगूसराय के आम जनता से भी उन्होंने इस आन्दोलन का समर्थन करने का अनुरोध किया। यात्रा में NMOPS के प्रदेश अध्यक्ष- वरुण पांडे 

FANPSR के राष्ट्रीय अध्यक्ष- राजेंद्र पाल 

FANPSR के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. कमल उसरी

ECREU जोनल उपाध्यक्ष घनश्याम पासवान शामिल हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!