बेगूसराय कांग्रेस की सर्जरी करेंगे सार्जन, संगठन में व्यापक बदलाव के संकेत, 24-25 के मिशन की तैयारी
Ad Place!

बेगूसराय कांग्रेस की सर्जरी करेंगे सार्जन, संगठन में व्यापक बदलाव के संकेत, 24-25 के मिशन की तैयारी

THN Network 

अभिनंदन समारोह के बहाने सार्जन ने किया बेगूसराय में शक्ति प्रदर्शन 

BINOD KARN

BEGUSARAI : जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन ने कहा है कि पार्टी ने उन्हें बेगूसराय कांग्रेस संगठन को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी दी है। उस जिम्मेदारी को वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। श्री सार्जन ने ये बातें बेगूसराय जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से बुधवार को अपने सम्मान में कांग्रेस भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह को सम्बोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में आमूलचूल परिवर्तन  की जरूरत है इसके लिए संगठन में व्यापक बदलाव किया जाएगा। बदलाव का असर आगामी 15-20 दिनों में देखने को मिलेगा। इस रिफार्म्स के बाद आगामी 2024 के लोकसभा और 2025 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का उम्दा प्रदर्शन देखने को मिलेगा।



जिला कांग्रेस की ओर से आयोजित इस अभिनंदन समारोह के आयोजन समिति के संयोजक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदेश डेलीगेट रामविलास सिंह थे तो मंच संचालन कांग्रेस नेता सुबोध कुमार ने किया। समारोह में जिलाभर से हजारों की संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पहुंचे और अभय कुमार सिंह सार्जन को जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर अखिल भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, कांग्रेसी नेत्री सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, बिहार कांग्रेस के प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री भक्त चरण दास एवं बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद डॉक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।



अभिनंदन समारोह के बहाने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के माध्यम से अभय सिंह सार्जन ने जहां शक्ति प्रदर्शन कर पार्टी पर अपनी मजबूत पकड़ का संदेश दिया वहीं सभी गुट के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के माध्यम से एकजुटता का संदेश देने की भी कोशिश की। साथ ही भीड़ जुटाकर उन्होंने  बेगूसराय जिला में कांग्रेस पार्टी को पुनः मजबूती के साथ राजनीतिक मैदान में उतारने और संगठन को धारदार बनाने का स्पष्ट संकेत दिया है। इस मौके पर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष का अभिनंदन और स्वागत बुके, फूल माला और चादर देकर किया। कार्यक्रम में अभिनंदन पत्र जिला कांग्रेस के पूर्व सचिव कांग्रेस नेता रणजीत कुमार मुखिया ने पढ़कर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन को समर्पित किया।
श्री सार्जन ने सुबह सबसे पहले गांधी आश्रम से काफिला के साथ चलकर, भीमराव अंबेडकर एवं डॉ श्रीकृष्ण सिंह की आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कांग्रेस भवन पहुंचकर सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष कक्ष में जाकर पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान गाकर कार्यकर्त्ताओं में जोश भरा गया।
अभिनंदन समारोह में बिहार प्रदेश कांग्रेस के युवा अध्यक्ष कांग्रेस के नेता शिवप्रकाश गरीबदास, बिहार प्रदेश कांग्रेस के नेता अमरेंद्र कुमार सिंह, शशि शेखर राय, नारायण सिंह, नगर कांग्रेस के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार प्रिंस, लखन पासवान, मो.मतीन, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदेश डेलीगेट संजय कुमार सिंह, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक कुमार, डॉ रजनीश कुमार, राहुल कुमार, मिथिलेश झा, रत्नेश कुमार टुल्लू, श्रीकांत राय, पूर्व उपाध्यक्ष रामस्वरूप पासवान, शिव शंकर पोद्दार, बद्री सिंह, बलिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश कुमार, श्याम किशोर राय, ललन कुमार, बखरी प्रखंड अध्यक्ष कमलेश कुमार कंचन, विक्रम कुमार, पवन कुमार, स्वप्निल सोनू, डॉ सुरेंद्र कुमार, मदन मोहन सिंह, मीडिया सेल के मोहित कुमार, अशोक सिंह, राजीव कुमार, महेश सिंह, सुखदेव साह, बाल्मीकि सिंह,अंजनी सिंह, ब्रजकिशोर सिंह, युवा नेता आलोक आनन्द, रतन कुमार, सेवा दल के जेपी गुप्ता, आमोद कुमार, रामकुमार राय, सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष, सभी सेल के अध्यक्ष गण भिन्न-भिन्न कोने से सैकड़ों की संख्या में आये कार्यकर्ताओं ने सार्जन सिंह के प्रति आस्था करते हुए लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव में उम्दा प्रदर्शन का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Your Advertisement can come here!